Saturday, June 27, 2026
HomeवायरलBanbhori viral video : बनभौरी मंदिर में श्रद्धालुओं पर चली लाठियां, नवरात्र...

Banbhori viral video : बनभौरी मंदिर में श्रद्धालुओं पर चली लाठियां, नवरात्र में भीड़ बेकाबू

Banbhori viral video : श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हिसार जिले का बनभौरी धाम सवालों के कटघरे में आता दिख रहा है। इसकी वजह है कि कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें बनभौरी माता के दर्शनों में लगे श्रद्धालुओं की भीड़ पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। बनभौरी मंदिर कमेटी की तरफ से व्यवस्था के लिए खड़े किए गए युवा भक्तों पर लाठियां बरसा रहे हैं, जिनमें कुछ बेकसूर श्रद्धालु भी पिटते दिखाई दे रहे हैं।

बनभौरी धाम में लाठीचार्ज की वीडियो सोमवार-मंगलवार की रात की बताई जा रही है। दरअसल नवरात्रों की छठ पर बनभौरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। व्यवस्था बनाने में प्रबंधन के पसीने छूट रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ मुख्य गेट से आगे मेन रोड तक जा पहुंची थी। श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।

Banbhori viral video : वॉलंटीयर्स लाठियां चलाते दिख रहे

इस दौरान श्रद्धालुओं में से ही कइयों ने वीडियो बना ली और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कई युवा लाठियां चलाते दिख रहे हैं। लाठियां लाइन, भीड़ में खड़े श्रद्धालुओं को लग रही हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि कुछ हुड़दंगियों ने शोर मचाया हुआ था और वहीं से मामला बढ़ गया लेकिन बेकसूर श्रद्धालुओं पर लाठी डंडे चलाना कहां तक उचित है।

यहां देखें पूरी वीडियो

श्रद्धालुओं का कहना है कि वह गए थे माता के दर्शनों के लिए लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वहां माता के दर्शनों की बजाय लाठियां मिलेंगी। भक्तों का कसूर केवल इतना ही है कि वह नवरात्र में माता के दर्शन करना चाहते थे लेकिन अव्यवस्था के चलते उन्हें माता के दर्शन नहीं हो पाए।

Banbhori viral video : जितना चढ़ावा आ रहा, उस हिसाब से व्यवस्था सही नहीं

श्रद्धालुओं का कहना है कि भक्तों को माता के दर्शनों में किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन यहां किसी तरह की व्यवस्था, सुरक्षा देखने को नहीं मिल रही। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब इतना चढ़ावा आ रहा है तो भक्तों को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। बताया जा रहा है कि अव्यवस्था और भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन सही व्यवस्था नहीं होने के चलते हालात बिगड़ गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा आता है, तो व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की होनी चाहिए। इस घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...