Jind Bank : 31 को रात 12 बजे तक खुले रहेंगे खजाना व ट्रेजरी बैंक

Date:

Jind Bank : वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के चलते 31 मार्च को जिले के सभी खजाना, उप खजाना एवं संबंधित ट्रेजरी बैंक देर रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि यह निर्णय हरियाणा सरकार के खजाना एवं लेखा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।

ताकि सभी सरकारी लेन-देन समय पर पूरे किए जा सकें। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन खजाना कार्यालयों व बैंकों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। लंबित भुगतानों, बिलों एवं अन्य वित्तीय कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना प्राथमिकता रहे।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related