Railway Special Train: जैसे जैसे गर्मियों का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे ही पर्यटन स्थलों पर गुमने के लिए प्लानिंग की चर्चाएं भी बढ़ गई है। क्योंकि गर्मी की छुटियों में ही सभी पयर्टन स्थनो पर घूमने के लिए निकलते है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ट्रैन टिकट कन्फर्म की होती है। जिसके चलते इस बार रेलवे द्वारा भी काफी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। लम्बी वेटिंग लिस्ट के चलते अब अधिकारीयों द्वारा दो स्पेशल ट्रैन का समय बढ़ने का फैसला किया गया है ताकि यात्रियों को टिकट मिलने में कोई भी परेशानी न हो। Railway Special Train
यह ट्रैन हिसार से वलसाड और रोहतक से खाटूश्याम जाने वाली है जिनकी अवधि में विस्तार किया गया है। इस फैसले से उन हजारों यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है, जो छुट्टियों के दौरान टिकट न मिलने की आशंका से परेशान थे।
खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा Railway Special Train

धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे सुखद खबर रोहतक-मदार रूट से जुड़ी है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 09639/40, मदार-रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन को अब 30 जून तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हरियाणा के चरखी दादरी, निजामपुर, नारनौल और अटेली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन का सबसे महत्वपूर्ण स्टॉपेज रींगस है, जहाँ से हर रोज हजारों श्रद्धालु बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए जाते हैं। स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ने से नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला भारी दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। Railway Special Train
हिसार से वलसाड का सफर अब जुलाई तक आसान
दक्षिण भारत और गुजरात की ओर रुख करने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। ट्रेन नंबर 04727/28, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को अब जुलाई महीने तक बढ़ा दिया गया है।
रेलवे प्रशासन का कहना है Railway Special Train
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मियों के सीजन में लोग सपरिवार बाहर घूमने निकलते हैं, जिससे रेल यातायात पर अचानक दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को सीट के लिए परेशान न होना पड़े। इन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने से न केवल भीड़ का प्रबंधन होगा बल्कि यात्रियों का सफर भी आरामदायक बनेगा। Railway Special Train
विशेषज्ञों का मानना है कि रेलवे द्वारा समय रहते किए गए इन बदलावों से यात्रियों को दलालों के चंगुल से बचने और सुगम यात्रा करने में मदद मिलेगी।

