robbery in jind : महिला के कपड़े पहन लिफ्ट लेकर युवक ने पिकअप चालक से लूटे 25 हजार रुपये

Date:

robbery in jind : हरियाणा के जींद में महिला के कपड़े पहने एक युवक ने पिकअप गाड़ी में लिफ्ट लेकर चालक पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद 25 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने घायल चालक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानिए यहां पूरा मामला (robbery in jind)

हिसार जिले के गांव गांव कालवाल निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान के सीकर से प्याज भरकर जींद सब्जी मंडी के लिए चला था। पांच अप्रैल अलसुबह तीन बजे के आसपास वह गांव ईक्कस के पास पहुंचा था। यहां एक महिला ने गाड़ी रोकने का इशारा किया और सब्जी मंडी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। सुरेश ने कहा कि उसने महिला की मदद करने की नियत से उसे लिफ्ट दे दी। जब वह ईक्कस गांव से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप से आगे निकला, तो आरोपित ने उसे लघु शंका की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली।

Robbery in Jind: A young man dressed as a woman and took a lift and robbed a pickup driver of Rs 25,000.
Robbery in Jind: A young man dressed as a woman and took a lift and robbed a pickup driver of Rs 25,000.

कैसे हुई लूट (robbery in jind)

इस दौरान वह भी गाड़ी से उतर गया और टायर चेक करने लगा। इसी दौरान आरोपित ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे पता चला कि वह कोई महिला नहीं है, बल्कि महिला के कपड़े पहने हुए युवक है। इस दौरान आरोपित ने ईंट उठाकर उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोट आई। आरोपित उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। उसने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने सुरेश को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि चालक ने हमला कर 25 हजार रुपये छीनने की शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related