Trimurti films sues aditya dhar: धुरंधर-2 के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, ओए-ओए गाने के इस्तेमाल पर कोर्ट पहुंची त्रिमूर्ति फिल्म्स

Date:

Trimurti films sues aditya dhar: बॉलीवुड में जहां रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर-2 ने धमाल मचा रखा है जिसके चलते इस फिल्म ने कई रेकॉर्डस बनाए है वही अब यह फिल्म सफलता के इन दिनों में विवादों में भी कड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन के बावजूद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही जहां फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कानूनी खींचतान शुरू हुई थी वही अब एक और नया म्यूजिक कॉपीराइट की बात इस फिल्म से जुड़ गई है। इसी के चलते त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धृ और उनके बैनर पर विरोध जताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Trimurti films sues aditya dhar: धुरंधर-2 के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, ओए-ओए गाने के इस्तेमाल पर कोर्ट पहुंची त्रिमूर्ति फिल्म्स
Trimurti films sues aditya dhar: धुरंधर-2 के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, ओए-ओए गाने के इस्तेमाल पर कोर्ट पहुंची त्रिमूर्ति फिल्म्स

यह मामला 1989 की फिल्म त्रिदेव के मशहूर गाने ओए-ओए तिरछी टोपी वाले के उपयोग से जुड़ा है।

बिना परमिशन बज उठी तिरछी टोपी वाले की धुन Trimurti films sues aditya dhar

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि धुरंधर-2 के मेकर्स ने उनके ट्रेडमार्क गाने ओए-ओए के बोल और म्यूजिक के कुछ भागों को इस फिल्म में प्रयोग किया है।

जिसके चलते कंपनी ने कहा है की यह फिल्म उनके रचनात्मक कार्यो के उल्लंघन के साथ ही उन्होंने इसके लिए कोई भी लाइसेंस या अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया है। यह भी कहा कि ओए-ओए एक गाना ही नहीं एक कल्ट क्लासिक है जिसका मालिकाना हक त्रिमूर्ति फिल्म्स के पास है।

एक मुसीबत टली नहीं कि दूसरी ने दी दस्तक Trimurti films sues aditya dhar

आदित्य धर के लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मकार संतोष कुमार ने उन पर स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाते हुए हड़कंप मचा दिया था। उस मामले में अभी कानूनी प्रक्रिया चल ही रही थी कि गाने को लेकर हुए इस नए मुकदमे ने फिल्म के प्रदर्शन और ओटीटी डील पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं। Trimurti films sues aditya dhar

जानकारों का मानना है कि अगर अदालत त्रिमूर्ति फिल्म्स के पक्ष में फैसला सुनाती है, तो मेकर्स को भारी हर्जाना देना पड़ सकता है या फिर फिल्म से उस विशिष्ट हिस्से को हटाना पड़ सकता है।

इंडस्ट्री में कॉपीराइट नियमों पर छिड़ी बहस

यह पहली बार नहीं है जब पुराने गानों के शब्दों को नई फिल्मों में बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया हो, लेकिन धुरंधर-2 का मामला इसलिए बड़ा हो गया है क्योंकि फिल्म बड़े बजट की है और इसकी चर्चा देश भर में है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट में दलील दी है कि शुरुआती शब्द ओए-ओए और उससे जुड़ी धुन उनके ब्रांड की पहचान है। अब देखना यह होगा कि आदित्य धर और B62 स्टूडियोज की टीम इससे कैसे से निकालती है। क्या दोनों पक्ष कोर्ट के बाहर समझौता करेंगे या फिर यह मामला लंबी कानूनी लड़ाई का रूप लेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related