uae vs south africa: आज T20 World Cup में सुपर 8 में पहुंचने की स्तिथि साफ हो सकती है। आज दिन में 3 काफी जबरदस्त मुकाबले खेलें जाएगें। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही आगे चल रही है जबकि पाकिस्तान का नामीबिया से काफी जबरदस्त मैच होगा। South Africa VS UAE
वही भारत का शाम के समय नीदरलैंड के साथ काफी जबरदस्त मुकाबला होगा। आज के यह मुकाबले तय करेगें की किस टीम की स्तिथि कितनी मजबूत है। और कौन सी टीम आगे जाएगी और कौन सी टीम बाहर का रास्ता देखेगी। हालाकिं अभी सभी की निगाहे सबसे ज्यादा पाकिस्तान की टीम के साथ जुडी हुई है। क्या पाकिस्तान जगह बना पाएगी या नहीं।
टी20 विश्व कप सुपर 8 की स्थिति आज हो सकती है स्पष्ट uae vs south africa

निर्णायक मोड़ पर आज T20 वर्ड कप पहुंच चका है। जिसके चलते आज के मुख्य 3 मैच ही आगे कैसे मैच होंगे इस बारे में तय करेगा। अब कुछ टीम का स्कोर तो पहले ही आगे जाने के लिए पका है लेकिन आज के मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाले है।
पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और यूएई के बीच sa vs uae
आज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के साथ खेला जाएगा। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले के सभी मुकाबले जीत चुकी है और अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इसी के साथ न्यूजीलैंड भी 3 जीत प्राप्त करके सुपर 8 में पहुंच चुकी है। इसी के चलते आज 11 बजे के मैच में दक्षिण अफ्रीका इस स्कोर को और भी मजबूत करना चाहेगी।
यूएई की टीम का प्रदर्शन भी संतुलित रहा है टीम 3 में से 1 मैच जीत चुकी है जिसके चलते इस मैच में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।
पाकिस्तान और नामीबिया मैच पर टिकी नजर Pakistan vs Namibia
आज दोपहर 3 बजे कोलंबो में पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि पाकिस्तान ने अब तक 3 में से 2 मैच जीत चुके है। अगर यह मैच पाकिस्तान जीतेगा तो ही वह सुपर 8 में जा सकेगा। लेकिन भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम काफी दबाव में चल रही है।
बता दें कि नामीबिया की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन अगर वह बड़ा उलटफेर करती है तो पाकिस्तान की राह मुश्किल हो सकती है। इन 3 मैच में काफी बदलाव देखने को मिलेगा जिसके चलते अन्य टीमों के प्रदर्शन और अंक तालिका में ऊपर नीचे हो सकती है।
भारत और नीदरलैंड मुकाबला India vs Netherlands
आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारत अब तक के सभी मुकाबले जीतकर सुपर 8 में जगह बना चुकी है। अगर भारत यह मैच भी जीतती है तो सबसे जबरदस्त फॉर्म के साथ सुपर 8 में पहुंच जाएगी। हलाकि नीदरलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है।
अंक तालिका और गणित पर असर
आज के मुकाबलों के बाद सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। इसी के साथ पाकिस्तान की क्वालिफिकेशन उम्मीद काफी हद तक तय हो सकती है इससे रन रेट का महत्व बढ़ सकता है। क्योंकि टीम के अंतिम मुकाबले काफी रोमांच के साथ और दबाव वाले भी होते है। इससे ही सुपर 8 की टीम का चयन भी होना है।
क्यों अहम है आज का दिन
टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर मैच टीम की रणनीति और आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। सुपर 8 में पहुंचने का मतलब है कि टीम खिताब की दौड़ में बनी हुई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं, जबकि पाकिस्तान को अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए जीत जरूरी है।

