Saturday, June 27, 2026
HomeहरियाणाLand Measurement : रोवर मशीन से होगी जमीन की पैमाइश, पटवारियों व...

Land Measurement : रोवर मशीन से होगी जमीन की पैमाइश, पटवारियों व कानूनगो की दी जा रही ट्रेनिंग

Land Measurement : जींद जिले में जमीन की पैमाइश आधुनिक तरीके से करने के लिए 12 रोवर मशीन आई थी। इनको चलाने का अभी तक पटवारियों व कानूनगो को प्रशिक्षण नहीं मिला है, जिस कारण यह मशीन धूल फांक रही हैं। लोग निशानदेही के आनलाइन आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में अब राजस्व विभाग 10 से 14 अप्रैल तक जिला स्तर पर इस मशीन को चलाने का प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण लेने के बाद ही पटवारी व कानूनगो इस मशीन को चला सकेंगे। जिले की हर तहसील को दे मशीन दी गई हैं। पटवारी व कानून प्रशिक्षण लेने के बाद ही इस मशीन का प्रयोग कर सकेंगे। इसके बाद ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

जिले में कितनी मशीन है ? (Land Measurement)

सरकार ने जमीन की पैमाइश को माडर्न बनाने के लिए 300 रोवर मशीन खरीदी थी। यह मशीन लार्ज स्केल मैपिंग (एचएसएम) प्रोजेक्ट के तहत खरीदी गई थी। इनका मकसद चेन सर्वे को खत्म करके माडर्न टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करके सही सीमांकन करना था। इस नए प्रोजेक्ट पर जो करोड़ों रुपये खर्च किए गए, वह मकसद अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सरकार ने हर मशीन पर करीब आठ लाख रुपये खर्च किए। जिले में 12 मशीन हैं। इस हिसाब से जिले में 96 लाख रुपये की लागत से यह मशीन खरीद कर तहसीलों में भेजी गई हैं। आज तक इन मशीनों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

Land Measurement: Land will be measured using rover machines, training is being given to Patwaris and Kanungos.
Land Measurement: Land will be measured using rover machines, training is being given to Patwaris and Kanungos.

इस बार लिए जा रहे आनलाइन आवेदन (Land Measurement)

जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार के मुताबिक जमीन की निशानदेही के लिए अब सरकार ने आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में 12 रोवर मशीन हैं। ऐसे में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर काम किया जाएगा। अभी तक 100 से ज्यादा आनलाइन आवेदन आ चुके हैं। मशीनों का प्रशिक्षण लेने के बाद ही पटवारी व कानूनगो इन मशीनों का प्रयोग कर पाएंगे। ऐसे में जिन लोगों ने आवेदन किए हैं, उनको अप्रैल महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।

10 से 14 अप्रैल तक होगा प्रशिक्षण कार्य (Land Measurement)

जिले में रोवर मशीन का प्रशिक्षण देने के लिए जिला स्तर पर 10 से 14 अप्रैल तक शिविर लगाया जाएगा। इसमें कानूनगो व पटवारियों को इस मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद आधुनिक तरीके से जमीन की पैमाइश हो सकेगी। वैसे पैमाइश के अभी और बहुत से तरीके हैं, लेकिन इस मशीन से एकदम स्टीक पैमाइश होने के दावे किए जाते हैं। 14 अप्रैल तक कानूनगो व पटवारी प्रशिक्षण लेने के बाद ही इस मशीन का प्रयोग पैमाइश के लिए कर सकेंगे।

अधिकारी राजकुमार के मुताबिक अभी तक कानूनगो व पटवारियों को रोवर मशीन का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। प्रशिक्षण के लिए 10 से 14 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन पांच दिनों में कानून व पटवारियों को इस मशीन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इस मशीन का उपयोग किया जा सकेगा। इन मशीनों से आधुनिक तरीके से स्टीक व सरल पैमाइश हो सकेगी।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...