एकता क्रांति। जींद
Jind : एसडी स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें राजकुमार सिंगला प्रधान चुने गए हैं। उनके ही पैनल से ईश्वर दास गोयल सचिव व अनिल आशरी कोषाध्यक्ष चुने गए। राजीव गाेयल को उप प्रधान व अंशुल जिंदल को सहायक सचिव पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। चुनाव सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतों की गिनती की गई। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार गोयल ने बताया कि प्रधान पद के लिए राजकुमार सिंगला, श्रीचंद जैन, श्यामलाल और राकेश कुमार मैदान में थे। कुल वोट 820 थे, जिनमें से 515 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।

प्रधान पद के लिए राजकुमार सिंगला को 434 वोट मिले, जबकि श्रीचंद जैन को 25, प्रेमचंद गोयल को 10, राकेश कुमार को 19, श्याम लाल को सात वोट मिले। 20 वोट रद हो गए। राजकुमार सिंगला को 409 मतों से विजयी घोषित किया गया। सचिव पद के लिए ईश्वर दास गोयल को 443 वोट, अनिल कुमार को 30, अभिषेक गोयल को 21 वोट मिले। इसमें भी 21 वोट रद हो गए। ईश्वर दास गोयल 413 वोटों से विजयी घोषित किए गए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार को 348 वोट मिले, जबकि सुनील जिंदल को 163 वोट मिले। इसमें चार वोट रउ हो गए। 185 वोट से अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।
चुनाव से पहले रजिस्ट्रार जनरल तक पहुंचा मामला (Jind)
एसडी स्कूल शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था है। चुनाव को लेकर दो गुटों में खींचतान चल रही थी। प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले श्रीचंद जैन ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राज्य सोसायटी रजिस्ट्रार को अपील की थी। उनकी अपील पर राज्य सोसायटी रजिस्ट्रार ने पांच मई को चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने और दोबारा चुनाव कार्यक्रम जारी करने के आदेश दिए थे। उसके बाद राजकुमार सिंगला पैनल से राजीव गोयल ने रजिस्ट्रार के फैसले के खिलाफ रजिस्ट्रार जनरल को अपील की। रजिस्ट्रार जनरल ने रजिस्ट्रार के फैसले पर रोक लगाते हुए निर्धारित शेड्यूल अनुसार ही संस्था के चुनाव करवाने के आदेश दिए। जिसके बाद रविवार को संस्था का चुनाव हुआ।

