Tuesday, June 9, 2026
HomeहरियाणाNarwana News : हरियाणा पुलिस ने 5 आरोपियों को गंजा कर बाजार...

Narwana News : हरियाणा पुलिस ने 5 आरोपियों को गंजा कर बाजार घुमाया, जानें क्या था पूरा मामला

एकता क्रांति। जींद (Narwana News) : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में कपड़ा कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर जबरन वसूली के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआइए टीम ने पांचों आरोपितों को गांव ढाकल के रजबाहा के पास से 10 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उनका सिर का मुंडन करवाया। इसके बाद नरेश जैन की दुकान पर जाकर उनसे निशानदेही करवाई। यही नहीं नरेश जैन के सामने पांचों को खड़ा कर उनसे माफी मंगवाई।

पुलिस ने निशानदेही करवाने के बाद पांचों आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां मुख्य आरोपित गांव काब्रच्छा वासी अमरजीत उर्फ बच्ची को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर ले लिया। बाकि चारों आरोपितों प्रवेश, मयंक उर्फ कार्तिक उर्फ भंगी, राहुल व सचिन उर्फ लखा वासी गांव काब्रच्छा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शहर थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि नरेश जैन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 9 मई को दोपहर लगभग एक बजे उसकी दुकान पर पांच युवक कार में सवार होकर आए थे। दुकान मेें आए दो युवकों ने स्वयं को मयंक व सचिन वासी काब्रच्छा बताते हुए कहा कि उनका बास उनसे बात करना चाहता है। इसके बाद अन्य युवक दुकान में आए। एक ने अपने आपको अमरजीत उर्फ बच्ची बताया और कहा कि वह करनाल जेल से आया है। इसके बाद उसको एक तरफ ले जाते हुए धमकाते हुए कहा कि भविष्य में सुरक्षा के नाम पर उसे हर महीने एक लाख रुपये देने होंगे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसके बाद पांचों आरोपित जाते समय दोबारा फोन पर पैसे मांगने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नरेश जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर टीमों का गठन किया गया। सीआइए इंचार्ज सुखदेव सिंह की टीम ने सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली।

Narwana News: Haryana Police paraded 5 accused in the market after shaving their heads, find out the full story.
Narwana News: Haryana Police paraded 5 accused in the market after shaving their heads, find out the full story.

मुख्य आरोपित अमरजीत उर्फ बच्ची दो महीने पहले जेल से आया था बाहर (Narwana News)

थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि मुख्य आरोपित 25 वर्षीय अमरजीत उर्फ बच्ची असंध थाना में दर्ज दुष्कर्म के मामले में करनाल जेल में 5 साल से बंद था। वह दो महीने पहले ही बाहर आया था। उसने खर्चा-पानी चलाने के लिए गांव के 18-19 वर्षीय युवकों को बहला-फुसला लिया था। अमरजीत उर्फ बच्ची ने गांव के ही प्रवेश, मयंक उर्फ कार्तिक उर्फ भंगी, राहुल व सचिन उर्फ लखा को कहा कि नरवाना में नरेश जैन की दुकान पर चलते हैं। यहां आकर अमरजीत उर्फ बच्ची ने नरेश जैन को डरा दिया। बाकि चार युवक फिलहाल पढ़ाई कर रहे थे। उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है।

नरेश जैन से तीसरी बार रंगदारी मांगने का मामला आया (Narwana News)

कपड़ा कारोबारी नरेश जैन की रेलवे रोड पर स्कूल ड्रेस की दुकान है। नरेश जैन पर दो साल पहले भी गोली चलाने की वारदात हुई थी और उनसे रंगदारी मांगी गई थी। 14 दिसंबर को दुकान पर 50 लाख रुपये रंगदारी की पर्ची व दुकान पर गोली चलाने की घटना के 5 महीने बाद फिर हर महीने एक लाख रुपये मंथली मांगने की घटना हुई है। ऐसे में नरेश जैन व उसके स्वजन भय में हैं। नरेश जैन पूर्व में अपोलो व्यापार मंडल के प्रधान रह चुके हैं और वर्तमान में जैन स्थानक के प्रधान भी हैं। उनकी दुकान पर बार-बार बदमाशों के आने से उनके अंदर डर पैदा हो गया है।

Related News

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...

Jind news : जींद में पल भर के गुस्से ने बना दिया कातिल, पड़ोसी की ईंट मार हत्या

एकता क्रांति न्यूज। जींद : हरियाणा के जींद जिले के थुआ गांव में एक (Jind news) व्यक्ति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर...

Sports news : 550 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, जींद की बेटी शिल्पा ने जीता गोल्ड

एकता क्रांति न्यूज, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एथलीटों ने 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स (Sports news) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी...