Haryana Rain Alert : हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा और 19 जनवरी से प्रदेश भर में बारिश की संभावना है। आज 15 जनवरी 2026 को गुड़गांव (gurgaon weather) से लेकर जीटी बेल्ट, बांगर, बागड़, दिल्ली NCR में मौसम का मिजाज क्या है, आइए बताते हैं।
बता दें कि पिछले पांच दिन से हरियाणा में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने भीषण ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। मैदानों में शीतलहर का असर इस कदर है कि कई जिलों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। बुधवार को हिसार (Hisar weather) राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 10 वर्षों में पांचवीं बार है, जब हिसार का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री से नीचे गया हो। साथ ही इसने पिछले दो वर्षों का (haryana mausam update) रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
Haryana Rain Alert : हरियाणा के 8 जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री तक कम हुआ
कंपकंपा देने वाली ठंड के कारण प्रदेश के कम से कम 8 जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने गंभीर सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है। हरियाणा के साथ लगते दिल्ली NCR के इलाकों में भी अभी ठंड और कोहरे का दौर जारी रहेगा।

Haryana weather update : इन जिलों में ठंड का येलो अलर्ट
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में मौसम विभाग द्वारा ठंड का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी घना कोहरा छाए रहने और ठंड का असर बने रहने के आसार हैं। दृश्यता कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। गुरुग्राम का मौसम भी कोहरे और ठंड से भरा रहेगा।
Haryana Rain Alert : कई जिलों में सीवियर कोल्ड डे
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार अंबाला, हिसार, करनाल, जींद, कैथल, पानीपत और सोनीपत में ‘सीवियर कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी रही। अंबाला में तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री तक नीचे चला गया। वहीं हिसार में -6.3 डिग्री और करनाल में -7.9 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
Haryana weather forecast : हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम, जानें
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 और 17 जनवरी को भी कई जिलों में कोहरे का असर जारी रहेगा, हालांकि 16 जनवरी से कुछ इलाकों में स्थिति में हल्का सुधार हो सकता है। 18 जनवरी तक ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे कोहरे की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। 19 जनवरी के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश (Haryana Rain Alert) हो सकती है।

