Monday, July 20, 2026
HomeहरियाणाGram Panchayat new Rule : हरियाणा में ग्रांम पंचायतों के रूल बदले,...

Gram Panchayat new Rule : हरियाणा में ग्रांम पंचायतों के रूल बदले, विशेष ग्राम सभा होंगी, लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक होंगे

Gram Panchayat Haryana : हरियाणा में ग्राम पंचायतों के लिए सरकार ने नया रूल लागू कर दिया है। अब ग्राम सभा की बैठक विशेष होगी। ग्राम सभा के कम से कम 10 फोटो अनिवार्य करने होंगे, जो अलग-अलग एंग्ल के होंगे। गांव में सरकारी योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के नाम ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक किए जाएंगे। इससे फर्जीवाड़े पर लगाम लग सकेगा।

ये ग्राम सभा 17 जनवरी से लेकर 1 फरवरी के बीच पांच चरणों में होंगी। ग्राम सभा की बैठक में क्रिड के जरिए लाभ लेने वालों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, पशुपालन और अन्य सहित प्रमुख विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक होंगे। साथ ही इन विभागों के कर्मचारी भी यहां अनिवार्य रूप से मौजूद होंगे। इस दौरान हर ग्रामसभा में 5-10 लाभार्थियों के सत्यापन की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। पीपीपी डेटाबेस (PPP Database) के अनुसार योजनावार लाभार्थियों की सूचियां पहले ही जांच के लिए ग्राम सचिवों व सरपंचों को दी जाएंगी।

Gram Panchayat new Rule : ग्राम सभा के 10 फोटो खींचने अनिवार्य, वीडियोग्राफी भी होगी

सरकार (Haryana news) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिस दिन जहां पर विशेष ग्राम सभा होगी। कार्यक्रम स्थल का फोटो, ग्राम सभा में पहुंचने वाले लोगों की उपस्थिति, हाजिरी रजिस्टर, सत्यापन प्रक्रिया, दस्तावेज समेत कम से कम 10 फोटो खींचनी होंगी और ग्राम सभा की कार्रवाई बैठक के साथ लगानी होंगी। ग्रामसभा सत्र (Gramsabha meeting) की वीडियोग्राफी रिकॉर्ड की जाएगी, जिसमें स्पष्ट ऑडियो और हाई-रिजॉल्यूशन विजुअल्स होगा। साथ ही 5-10 लाभार्थी सत्यापन की सैंपल रिकॉर्डिंग भी होगी। एक सत्यापन रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें उपस्थिति का विवरण, सत्यापित लाभार्थियों की सूची, उठाई गई आपत्तियां, लिए गए निर्णय और शामिल करने या बाहर करने के लिए सिफारिशें शामिल होंगी।

Gram Panchayat new rule Haryana special Gram Sabha beneficiaries names will be made public
Gram Panchayat new rule Haryana special Gram Sabha beneficiaries names will be made public

Gram Panchayat new Rule : ग्राम सभा की विशेष बैठक का सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

विधानसभा चुनाव 2024 से पहले स्वयं सत्यापित दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए बीपीएल कार्डों की बाद में जांच की गई, जिसमें सवा साल के भीतर 13 लाख कार्डधारक अपात्र पाए गए। इसके अलावा श्रम विभाग की वर्क स्लिप और श्रमिक पंजीकरण में भी घोटाले सामने आए। इन्हीं अनुभवों के बाद सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है। ग्राम सभा की विशेष बैठक में केवल योजनाओं की जांच ही नहीं, बल्कि पिछले एक वर्ष में ग्राम पंचायतों को मिले केंद्र व राज्य सरकार के फंड, पंचायत के स्वयं के संसाधनों से कराए गए विकास कार्यों और अमृत सरोवर परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा होगी।

Gram Panchayat new Rule : आपत्तियों पर प्रस्ताव और कार्रवाई

ग्रामसभा के दौरान दर्ज की गई आपत्तियों और सुधार सुझावों पर बहुमत से प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पूरी कार्यवाही ग्राम पंचायत रजिस्टर में दर्ज होगी, जिस पर सरपंच, ग्राम सचिव और ग्रामसभा के कम से कम दो सम्मानित सदस्यों के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने से रोका जा सकेगा और पात्र जरूरतमंदों तक सरकारी मदद सही तरीके से पहुंचेगी। यह पहल पारदर्शी शासन और जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...