27 January 2026 weather : हरियाणा के 12 जिलों में भारी बारिश, 4 जिलों में ओलावृष्टि, 6 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट, देखें आज का मौसम

Date:

27 January 2026 weather Haryana : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। 27 जनवरी के हरियाणा के 16 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं छह जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। IMD की रिपोर्ट की मानें तो 27 जनवरी को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। दरअसल एक काफी शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (weather today) हो रहा है।

बता दें कि इस सर्दी के सीजन में हरियाणा में दो से तीन बार ही बारिश हुई है। 22 जनवरी की रात और 23 जनवरी को एक सामान्य बारिश हरियाणा (Haryana weather update) में दर्ज की गई। इन दिनों हरियाणा में दिन में धूप खिल रही है लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर साफ दिख रहा है और धूप निकलने के बाद ठिठुरन है। दिन में तेज हवा भी चल रही है तो वहीं रात को भी ठंड का असर जारी है। बीती रात को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.8°C की गिरावट दर्ज की गई है। इस समय हरियाणा में न्यूनत तापमान सामान्य से 3°C नीचे बना हुआ है।

Weather update : 27 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IMD के अनुसार 27 जनवरी को (Haryana rain alert) हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट रहेगा। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात मे बारिश के साथ ओलावृष्टि, आंधी की संभावना है। इसके अलावा हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में सामान्य बारिश की संभावना है। बारिश के कारण जहां किसानों को रबी फसलों के लिए आंशिक लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

27 January 2026 weather update Haryana, Haryana weather aaj ka mausam kal ka mausam
27 January 2026 weather update Haryana, Haryana weather aaj ka mausam kal ka mausam

weather update : 28 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

28 जनवरी को हरियाणा के (28 January weather update) पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण खुले क्षेत्रों में नुकसान की आशंका जताई गई है। लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 29 जनवरी को दिन में  (29 January weather update) हरियाणा का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

weather update for farmer : किसानों को भी सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम (Haryana ka mausam) को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं। वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि ठंड और खराब मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related