Thursday, June 18, 2026
HomeराजनीतिJind news : जींद अस्पताल में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा का...

Jind news : जींद अस्पताल में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा का छापा, डॉक्टर-स्टाफ गायब, मचा हड़कंप

Jind news : विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने बुधवार को सेक्टर आठ स्थित पालीक्लिनिक पर छापा मारा। निरीक्षण में डाक्टर व स्टाफ सदस्य नदारद मिले। निरीक्षण के दौरान पालीक्लीनिक का गेट अंदर से बंद कर दिया गया। ताकि बाहर गया कोई स्टाफ सदस्य अंदर नहीं आ सके। निरीक्षण में सामने आया कि पंचकर्मा के पांच स्टाफ सदस्य पालीक्लिनिक की बजाय पीएमओ कार्यालय में बैठते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पालीक्लिकन में कार्यरत छह स्टाफ सदस्य भी अनुपस्थित पाए गए।

डिप्टी स्पीकर के छापा मारने की सूचना मिलते ही डा. विशाल सांगवान और डा. संदीप लोहान पालीक्लिनिक पहुंचे। गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें ये कहते हुए अंदर नहीं जाने दिया कि डिप्टी स्पीकर के निर्देश हैं। डिप्टी स्पीकर ने मौके पर मौजूद पंचकर्मा स्पेशलिस्ट डा. संदीप सहारण से हाजिरी रजिस्टर मंगवा कर चेक किया। डा. विशाल सांगवान रजिस्टर में हाजिरी लगाकर गए हुए थे। कुछ देर बाद गेट खुलने पर डा. विशाल सांगवान और डा. संदीप लोहान डिप्टी स्पीकर के पास पहुंचे। डा. संदीप लोहान ने कहा कि उन्हें सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल में बुलाया हुआ था। वहीं डा. विशाल सांगवान ने कहा कि वह ड्यूटी कार्य से अपोलो रोड क्षेत्र में गया हुआ था।

Jind news : डॉक्टर की लोकेशन चेक करवाई तो मिला झूठ

डिप्टी स्पीकर ने तुरंत उसकी लोकेशन पता करवाई। उसकी लोकेशन अपोलो चोक की नहीं पाई। उसके बाद डा. विशाल सांगवान ने कहा कि वह नागरिक अस्पताल में गया हुआ था। डिप्टी स्पीकर ने फटकार लगाते हुए कहा कि जितना झूठ बोलोगे, उतनी ही ज्यादा दिक्कत होगी। डा. संदीप लोहान से डिप्टी स्पीकर ने खराब सीसीटीवी कैमरों को लेकर जवाब मांगा। डा. संदीप लोहान ने कहा कि सीसीटीवी को ठीक करवाने के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखा हुआ है।

जब लिखा हुआ पत्र दिखाने के लिए कहा, तो डा. संदीप लोहान पत्र नहीं दिखा सके। कुछ देर बार एक और चिकित्सक वहां पहुंचा, जिसने बताया कि उसकी जेल में ड्यूटी है। वहां ड्यूटी के बाद नागरिक अस्पताल में चला गया था।

यहां देखें पूरी वीडियो 

डिप्टी स्पीकर के निरीक्षण का पता चलने के बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा भी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद सिविल सर्जन डा. सुमन कोहली, प्रधान चिकित्सा अधिकारी रघुबीर पूनिया, डिप्टी सिविल सर्जन डा. रमेश पांचाल भी पालीक्लिनिक पहुंचे। डिप्टी स्पीकर ने सिविल सर्जन से जवाब मांगा कि पालीक्लिनिक में 22 दिन से पंचकर्मा का काम बंद क्यों है। यहां डाक्टर भी नहीं आते हैं।

सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। सिविल सर्जन ने कहा कि पंचकर्मा सेंटर को नागरिक अस्पताल में आयुष विभाग भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन के जवाब असंतोष जताते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जब तक शिफ्टिंग नहीं होती, तब तक तो यहां पंचकर्मा का काम होना चाहिए था। मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Jind news : डॉक्टरी छोड़ राजनीति कर रहे डॉक्टर

बार- बार पूछने पर भी डिप्टी स्पीकर को अपने सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कहा कि मैं दूध को सफेद कह रहा हूं, जबकि आप सभी दूध को काला बता रहे हैं। पालीक्लिनिक की व्यवस्था देखकर भड़कते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि अस्पताल में राजनीति कर रहे हैं। अगर मरीजों का इलाज करने का काम छोड़कर आप राजनीति करेंगे, तो हम लोग राजनीति छोड़कर घर बैठ जाते हैं।

डिप्टी स्पीकर ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी डाक्टर व स्टाफ सदस्य गैर हाजिर पाए गए हैं और अव्यवस्था के लिए जो जिम्मेदार हैं, सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी को निरीक्षण रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये रिपोर्ट कार्रवाई के लिए सरकार को भेजी जाएगी।

Jind News Deputy Speaker Dr. Krishna Midha Conducts Surprise Inspection at Jind Hospital
Jind News Deputy Speaker Dr. Krishna Midha Conducts Surprise Inspection at Jind Hospital

Jind news : चिकित्सकों के पालीक्लिनिक में नहीं आने की मिल रही थी शिकायतें

चिकित्सक और स्टाफ के गायब रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। 22 दिन से यहां पंचकर्मा नहीं हो रहा है। मरीज और उनके परिजन अक्सर शिकायत करते रहे हैं कि डाक्टर समय पर उपलब्ध नहीं आते और न ही मिलते हैं। जिससे वह उपचार से वंचित हैं। डिप्टी स्पीकर ने पालीक्लिनिक के मरीजों से भी बातचीत की। एक मरीज ने बताया कि चिकित्सक यहां बैठते ही नही हैं। दवाइयां भी ठीक से उपलब्ध नहीं होती हैं। डा. मिड्ढा ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग को जवाबदेह बनाया जाएगा और ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, अगले कुछ दिनों में पालीक्लिनिक की समीक्षा बैठक बुलाई जाए और सभी कमियों को दूर किया जाए।

पंचकर्मा सेंटर में बुरा हाल मिला, सफाई नहीं की जा रही

डिप्टी स्पीकर सुबह करीब साढ़े 11 बजे पालीक्लीनिक पहुंचे। पंचकर्मा सेंटर में कई दिन से सफाई नहीं होने से बुरा हाल था। कमरों में कचरा था, जैसे वह कई दिनों से खुले नही हों। वहां मौजूद स्टाफ सदस्यों ने एक चिकित्सक का नाम लेते हुए कहा कि प्रथम तल पर सफाई करने से उन्होंने मना किया हुआ है। सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। डिप्टी स्पीकर ने किसी एक्सपर्ट को बुलाकर सीसीटीवी खराब होने के कारणों का पता लगाने के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि जानबूझकर तार काटकर सीसीटीवी बंद किए गए हैं और डीवीआर भी नहीं मिली।

Jind News Deputy Speaker Dr. Krishna Midha Conducts Surprise Inspection at Jind Hospital
Jind News Deputy Speaker Dr. Krishna Midha Conducts Surprise Inspection at Jind Hospital

जगह की कमी के चलते पालीक्लिनिक में पंचकर्मा सेंटर चलाया जा रहा था

सिविल सर्जन ने डिप्टी स्पीकर के निरीक्षण के बाद अपने कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस करके पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि पंचकर्मा सेंटर आयुष विंग में स्थापित करने की साल 2019 में सरकार की तरफ से प्रयास किए गए थे। तब जगह की कमी के चलते पंचकर्मा सेंटर को पालीक्लिनिक सेक्टर आठ में चलाने के निर्देश थे। अब नागरिक अस्पताल में आयुष विभाग का भवन बन गया है। इसलिए यहां पंचकर्मा सेंटर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। पालीक्लिनिक नागरिक अस्पताल से दूर होने की वजह से मरीजों में जाने में परेशानी होती है। इसलिए पंचकर्मा सेंटर नागरिक अस्पताल के आयुष विभाग में शिफ्ट करने के लिए चिट्ठी लिखी गई थी।

पंचकर्मा के डाक्टर व स्टाफ की ज्वाइनिंग नागरिक अस्पताल के आयुष विभाग में होती है। ये पीएमओ आफिस के अधीन आते हैं। उनकों वहां बैठकर कार्य करने के लिए कहा गया था। जिला आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी से कहा गया था, वे पंचकर्मा का सारा सामान आयुष विभाग के भवन में शिफ्ट करें। आयुर्वेदिक अधिकारियों ने साफ- सफाई क्यों नहीं करवाई, इसका जवाब मांगा जाएगा। सीसीटीवी खराब क्यों हैं, इसकी भी जांच करवाएंगे। मरीजों को परेशानी हो रही है, इसके लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को बैठक के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। इसी मामले में पिछले सप्ताह पंचकूला से टीम आई थी। उनके जो भी निर्देश होंगे, उनको मान लिया जाएगा।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...