23 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के भाव, कीमतें गिरी, चांदी 2 हजार सस्ती देखें Gold silver price

Date:

23 April 2026 Gold silver price : अप्रैल के अंतिम सप्ताह के आते फिर से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमतों में 2 हजार रुपए और सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 23 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 23 अप्रैल को सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 116 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 23 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 338 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। ये कीमतें रात को मार्केट बंद होने के समय की हैं। 23 अप्रैल दिन में फिर से कीमतों में बदलाव की संभावना है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट: 152116 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 151507 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 139338 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 114087 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 88988 रुपये प्रति 10 ग्राम

Today Gold silver price : 23 अप्रैल 2026 को चांदी के भाव क्या रहे

23 April chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 23 अप्रैल को चांदी का भाव 2 लाख 48 हजार 682 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। एक दिन पहले ही चांदी 2 लाख 50 हजार रुपए पर पहुंची हुई थी। इसके अलावा 23 अप्रैल 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से लेकर 1 लाख 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया। 23 अप्रैल को हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 53 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि शहरों के हिसाब से कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर देखा जा सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related