Today Monsoon Update 2025 : आसमान से बारिश की बूंदें बरसीं तो उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हरियाणा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों ने राहत की सांस ली, प्रदेश में शनिवार दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बरसात ने शाम तक जोर पकड़ लिया और मौसम इतना सुहावना हो गया कि लोगों के चेहरे खिल उठे।
पिछले कई दिनों से उमस और तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था, मगर झमाझम बरसात ने पूरे मौसम को ठंडा व सुहावना बना दिया। बरसात की फुहारों ने जहां सामान्य लोगों को सुकून दिया, वहीं किसानों के खेतों को भी सींच दिया। धान, गन्ना, बाजरा और ज्वार जैसी खरीफ फसलें अब पानी से लबालब हो गईं, जिससे किसानों ने भी चैन की सांस ली।

आज प्रदेश के 16 जिलो में गरजगें बदरा
पाठकों को बता दें कि, आज भी प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बरसात की आशंका है। मौसम विभाग ने जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।
कल कैसा रहा मौसम ?
हरियाणा के मौसम की चर्चा करें तो शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में झमाझम बरसात रिकार्ड की गई। सुबह नारनौल और करनाल में हल्की बूंदाबांदी से शुरुआत हुई फिर दोपहर होते-होते चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम सहित कई जिलों में आसमान काले बादलों से घिर गया और बरसात शुरू हो गई। शाम होते-होते सिरसा, रेवाड़ी और फरीदाबाद में भी तेज बरसात हुई।

कल का मौसम कैसा रहेगा ?
मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया और हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान जताया। वहीं रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत सहित 21 जिलों में मध्यम बरसात की आशंका भी जताई गई है।
अब तका कहांं कितनी बरसात हुई ?
भारत मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में इस सीजन अब तक सामान्य से 10 फीसदी अधिक बरसात रिकार्ड की गई है। 22 अगस्त तक राज्य में औसतन 312.1 मिलीमीटर बरसात होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 342.4 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 831.7 मिलीमीटर और महेंद्रगढ़ में 566.6 मिलीमीटर रिकार्ड हुई है। जबकि सबसे कम बरसात सिरसा में 162.1 और कैथल में 174.5 मिलीमीटर रही।