Tuesday, June 16, 2026
HomeहरियाणाKD Song Ban : हरियाणी सिंगर केडी का गाना भी यूट्यूब से...

KD Song Ban : हरियाणी सिंगर केडी का गाना भी यूट्यूब से हटाया, गाने में न बदमाशी, न गन कल्चर प्रमोट, केवल टाइटल में ही वैपन लिखने से बैन हुआ गाना

Haryanvi Singer KD Song Ban : हरियाणा में गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गानों को बैन करने के बीच हरियाणवी सिंगर कुलबीर दनौदा उर्फ केडी के एक ऐसे गाने को बैन किया गया है, जिसमें न तो गन कल्चर को प्रमोट किया गया है और न ही बदमाशी को।

केडी (KD) का दावा है कि यह एक रोमांटिक गाना है लेकिन इस गाने का टाइटल नाम में जरूर वैपन शब्द था। सायद इसलिए ही इस गाने को यूट्यूब पर बैन कर दिया गया है। 20 लाख से ज्यादा व्यूज वाले इस गाने के बैन होने के बाद सिंगर केडी ही नहीं, दूसरे कलाकार भी हैरान हैं। कलाकारों का कहना है कि आखिकर गाने डिलीट या बैन करने का आधार क्या है।

हाल ही में हरियाणवी रैपर कुलबीर दनौदा (KD) का वैपन (Weapon song) गाना यूट्यूब पर बैन हुआ है। इस गाने को केडी ने लिखा है और इसमे एक्टिंग प्रांजल दहिया ने की है। हालांकि गाने में दो बार डमी बंदूक दिखाई दे रही हैं। इसे लेकर केडी का कहना है कि गाने में बंदूक या गोली चलाते हुए का कोई सीन नहीं है। दो जगह केवल कंधे पर बंदूक रख कर चल रहे हैं।

KD Song Ban : हरियाणा में अब तक इन कलाकारों के 30 से ज्यादा गाने हो चुके बैन

केडी (KD Song Ban) ने कही ये अहम बात
वैपन गाना बैन होने के बाद केडी ने कहा कि उसका वैपन गाना 2024 के शुरुआती महीने में आया था। गाना बहुत अच्छा चला था और दो मिलियन से ज्यादा व्यूज इस गाने पर थे। रोमांटिक गानों की श्रेणी में यह गाना है। कुछ दिन पहले उनकी टीम को पता चला कि यह गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने को हटाने को लेकर न तो किसी तरह की मेल आई और न ही पहले किसी तरह की वार्निंग आई।

गाने में नहीं हो रहा गन कल्चर प्रमोट
केडी उर्फ कुलबीर दनौदा ने कहा कि वैपन गाने में गन कल्चर प्रमोट नहीं हो रहा है। एक-दो सीन में डमी बंदूकें जरूर नजर आ रही हैं लेकिन कलाकार इन बंदूक को कंधे पर उठाए हुए हैं। ये गोलियां चलाते हुए नहीं हैं। पुराने जमाने में गांव में जो पंचायती आदमी या चौधरी होते थे, वह इसी तरह गन रखते थे, केवल उस सीन को फिल्माने के लिए ही बंदूक दिखाई गई है।

केडी का गाना बैन होने के बाद केपी कुंडू ने कही ये बात
केडी का गाना बैन होने के बाद हरियाणवी कलाकार व राइटर केपी कुंडू ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए कहा कि केवल टाइटल से ही गाना बैन कर दिया। सरकार यह तो स्पष्ट करे कि आखिर किस आधार पर गाने बैन किए जा रहे हैं। यह एक साफ-सुथरा गाना था।

KD Song Ban : हरियाणवी इंडस्ट्री में 2011 से लगातार फेमस रहे रैपर केडी
हरियाणवी इंडस्ट्री में गानों के बीच रैप लाने में केडी-एमडी की जोड़ी का सबसे अहम रोल रहा है। हरियाणा में रैप का क्रेज केडी ही लेकर आए हैं। फिलहाल केडी और एमडी कलाकार दोनों अलग-अलग हैं लेकिन एक समय दोनों की जोड़ी काफी हिट रही थी।

Haryanvi Singer KD Song Ban Weapon Controversy Kulbir Danoda Artist
Haryanvi Singer KD Song Ban Weapon Controversy Kulbir Danoda Artist

Haryanvi Singer KD Biography Detail

नाम - कुलबीर दनौदा उर्फ केडी
जन्म : 15 सितंबर 1990
पहचान : हरियाणवी रैपर, गायक, राइटर, पोलिटिशियन
गांव : दनौदा, जिला जींद
फेमस गाना : पाइया पित्तल, बाय डार्लिंग, फौजियां के तंबू

कुलबीर दनौदा को उनके मंचीय नाम केडी से ज्यादा जाना जाता है। केडी का हरियाणवी एल्बम “देसी विलेजर” 21 अगस्त 2011 को रिलीज़ हुई थी। इस एलबम का गाना “पाइया पित्तल” उत्तर भारत में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हुआ था। केडी ने गानों के साथ-साथ साल 2018 में राजनीति में एंट्री की। केडी आम आदमी पार्टी हरियाणा के यूथ प्रेजिडेंट और स्टार कैंपेनर बने

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...