जींद में घर से भागी महिला, 1 लाख रुपए, 8 तौले सोना ले गई, दिल्ली एयरपोर्ट का स्टेट्स डाला

Date:

Jind News : हरियाणा के जींद में एक महिला घर से एक लाख रुपए कैश और गहने लेकर भाग गई। महिला दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार उसने वाट्सएप पर दिल्ली एयरपोर्ट का लास्ट स्टेट्स डाला हुआ है। उसके बाद से फोन बंद आ रहा है।

जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को उसकी पत्नी सुबह 7 बजे घर से जींद दवाई लेने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने फोन पर बात की तो उसने कहा कि ग्लूकोज लगवाई थी, इसलिए टाइम लग गया, वह घर आ ही रही है।

इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। उन्होंने वाट्सएप पर उसका स्टेट्स देखा तो यह दिल्ली एयरपोर्ट का स्टेट्स लगा था। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जब उन्होंने घर में अलमारी चेकी की तो यहां से 1 लाख रुपए कैश और 8 तौले सोना भी गायब मिला। उन्हें शक है कि जाते समय कैश और सोना उसकी पत्नी ही लेकर गई है। इसके बाद गतौली पुलिस चौकी को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Jind news : जींद में 3 नशा तस्करों की 12 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की

एकता क्रांति, जींद। Jind news : जिला पुलिस ने नशा...

Jind news : जींद में नकली कूलर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 कूलर बरामद

एकता क्रांति, जींद। Jind news : सफीदों शहर में प्रतिष्ठित...

HBSE Result 2026 : हरियाणा में 91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जींद जिला

एकता क्रांति, जींद। HBSE Result 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा...