Wednesday, June 17, 2026
Homeहरियाणा में इस नस्ल की गाय और भैंस पालने पर मिल रहे...

हरियाणा में इस नस्ल की गाय और भैंस पालने पर मिल रहे 30 हजार रुपए, देखें योजना, नियम और कैसे करें आवेदन

Haryana Animal Scheme : हरियाणा में पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है. अब पशुपालक देशी नस्ल की गाय और मुर्राह नस्ल की भैंस को पालकर 30 हजार रुपए तक की नकद प्रोत्साहन राशि पा सकते हैं. इसके लिए कुछ नियम तथा शर्तें हैं, जो किसानों को पूरा करनी होंगी.

बता दें कि सरकार ने किसानों और पशुपालकों के लिए स्वदेशी मवेशियों के संरक्षण और विकास तथा मुर्राह विकास योजना शुरू की है. हरियाणा पशुपालन व डेयरी विभाग की तरफ से चलाई जा रही इस योजना का मकसद काला सोना यानि मुर्राह नस्ल की भैंसों के संरक्षण तथा देशी गायों की नस्ल को बचाना तथा उनके विकास को बढ़ावा देना है. इसे लेकर सरकार किसानों को हाई क्वालिटी (उच्च गुणवत्ता) वाले दुधारू पशुओं के पालन, उनके प्रजनन के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है.

योजना के ये हैं मुख्य उद्देश्य
योजना का पहला और दीर्घकालिक उद्देश्य तो ये है कि हरियाणा में उपलब्ध स्वदेशी जर्मप्लाज्म (valuable indigenous germplasm) का प्रोटक्शन यानि सरंक्षण करना तथा इसको अपडेट करना है. इससे दूध के उत्पादन और पशुओं की समग्र उत्पादकता में बढ़ौतरी होगी. दूसरा सरकार द्वारा अगले पांच साल तक उच्च गुणवत्ता के देश पशुओं की पहचान की जाएगी और उनके अनुवांशिक सुधार का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य से गर्भाधान किया जाएगा.

भैंस पर ये मिलेगी प्रोत्साहन राशि
पशुपालकों को गाय और भैंस पालन पर प्रोत्साहन राशि के लिए कुछ शर्तें हैं. इनमें जिन मुर्राह नस्ल की जो भैंसें प्रतिदिन 18 किलोग्राम से अधिक दूध देती हैं, उनकी टैग लगाकर पहचान की जाती है और इनके मालिक को 15 हजार से 30 हजार रुपए तक नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

गाय पर ये मिलेगी प्रोत्साहन राशि
हरियाणवी, साहीवाल, बेलाही जैसी देशी नस्ल की गायों के पालन पर पशुपालक को उनकी दूध देने की कैपेसिटी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके तहत हरियाणवी गाय अगर 8 किलोग्राम से अधिक दूध देती है तो पशुपाल को 10 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए नकद प्रोत्साहन मिलेगा. 10 किलोग्राम से ज्यादा दूध देने वाली साहीवाल नस्ल की गाय के पालन पर 10 से 20 हजार रुपए और बेलाही नस्ल की पांच किलोग्राम से अधिक दूध देने वाली गाय के पालन पर 5 से 15 हजार रुपए तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी.

योजना को लेकर ये हैं नियत व शर्तें
पशुपालन विभाग की कुछ नियम तथा शर्तें निर्धारित की गई हैं. इनमें जो भी पशुपालक योजना का लाभ लेगा, वह चिन्हित पशु और उसके बछड़े को एक साल से पहले नहीं बेच सकता. एक साल के बाद भी अगर बेचता है तो उसकी खरीद का पहला अधिकार विभाग का होगा. जिन पशुओं को टैग लगाया जाएगा, उनका बीमा करवाया जाएगा और यदि बीमा योजना नहीं है तो फिर लाभार्थी पशुपाल को स्वयं इसका बीमा सुनिश्चित करना होगा.

कैसे करें आवेदन और क्या हैं पैरामीटर
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन हरियाणा का रहने वाला निवासी होना चाहिए. योजना के दायरे में केवल मुर्राह, हरियाणा, साहीवाल, बेलाही नस्लें ही आएंगी. 18 से 55 साल के बीच पशुपाल की उम्र हो. आवेदन करते समय पशु की ब्याने की तारीख पांच दिन से लेकर 75 दिन के बीच होनी चाहिए. एक पशुपालक को ज्यादा से ज्यादा दो पशुओं की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है. एक पशु पर दो बार योजना का लाभ लिया जा सकता है.

यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
पशुपाल को अगर योजना का लाभ लेना है तो लाभार्थी अंत्योदय-सरल पोर्टल (https://saralharyana.gov.in/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के बाद वेरिफिकेशन होगी और विभाग के अधिकारी पशु की नस्ल से लेकर उसके दूध उत्पादन की जांच करने के लिए आएंगे. उसके बाद ही प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...