Thursday, May 28, 2026
HomeजींदJind news : जींद जेसीआई एल्यूमिनी ने की मासिक बैठक, 7 जून...

Jind news : जींद जेसीआई एल्यूमिनी ने की मासिक बैठक, 7 जून को फ्री चिकित्सा कैंप

एकता क्रांति न्यूज, जींद। जेसीआई एल्यूमिनी की मासिक (Jind news) बैठक जे सी रीजन चेयरमैन प्रमोद गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग का उद्देश्य संस्था की जून माह की गतिविधियों को लेकर रूपरेखा तैयार करना था।

मीटिंग में जोन चेयरमैन प्रदीप शर्मा,रीजन सचिव मुकेश,रीजन वाईस चेयरमेन प्रवीण गौतम,अभिषेक बंसल,रोहित जिदल,डायरेक्टर पवन सिंगला,आयुष,सह सचिव सचिन बडाला,राहुल ,चंद्रभान,डॉक्टर जीतेन्द्र पाल,दीपक ढींगड़ा,प्रवीण सैनी ने कई तरह की सोशल कार्यो को करने बारे अपनी अपनी राय रखी।मीटिंग में गहन मंथन के बाद जून माह में करीब चार सोशल कार्यो बारे अंतिम मोहर लगाई गई और रूपरेखा तैयार की गई।

Jind news : शहर के 10 पार्कों में किया जाएगा पौधारोपण

जिसमें जे सी आई एल्यूमिनी क्लब जींद 7 जून को हर्बल पार्क जींद में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही तुलसी बगीची नाम से शहर के 10 पार्कों में पौधा रोपण अभियान भी क्लब द्वारा चलाया जाएगा क्लब के पी आर ओ अशोक खरब ने प्रेस को जारी ब्यान में बताया की 1000 तैयार फलदार पेड़ शहर के विभिन्न पार्कों में जँहा क्लब के सदस्य समय समय पर उनकी देखभाल कर सके ऐसे पार्कों का चयन कर उनमें रोपित करेगा। पौधारोपण अभियान के तहत ही घरों में लगाने के लिए तुलसी के पौधों का भी मुफ्त वितरण करेगा।

मीटिंग में फैसला लिया गया की क्लब हर महीने के दूसरे रविवार को रक्तदान कैम्प अभियान भी लगातार आयोजन करेगा।इसके अलावा 15 अगस्त की शाम को बी बी सी हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध हास्य कवियों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से आपके जीवन को तनावमुक्त कर डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करेगा और जिंदगी में हँसी लाएगा।वीर रस के कवियों द्वारा शहीदों के बलिदान और वीर गाथा के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।


Hydrogen Train : जींद रेलवे स्टेशन बना देश की पहली ‘हाइड्रोजन राजधानी’, 120 करोड़ के प्लांट से भरेगा ट्रेन में फ्यूल

Spread the love