एकता क्रांति न्यूज।
Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियो ने भाग लेते हुए डीसी कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों, प्रशासनिक नेतृत्व तथा जनहित में दिए गए योगदान की सराहना की।

एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में विकास कार्यों को नई गति प्रदान की तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी।

उन्होंने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और जनता तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में विभिन्न विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया, जिससे जिले को अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुईं।



