एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस के साथ काबू किया है। आरोपी लूट समेत छह वारदातों में संलिप्त थे। आरोपियों की पहचान राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा व अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया।
अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपितों से दो बंदूक, सात पिस्तौल व 400 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरठ से उन्होंने पांच पिस्तौल खरीदे थे व हिसार से कारतूस।
Jind news : आरोपियों ने इन वारदातों को दिया था अंजाम
डीएसपी संजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 22 मई को बैंक आफ बड़ौदी के गार्ड से अज्ञात युवकों ने एक पिस्तौल व एक बंदूक छीन ली थी। पुलिस को सूचना मिली कि गार्ड से हथियार छीनने वाले गांव राजपुरा भैण में तेजबीर के खेतों में बैठे हैं। उनके पास काफी हथियार हैं। सूचना के आधार पर सीआइए पुलिस ने मौके पर मौजूद राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा व अरुण को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के पास से गार्ड से छीने दोनों हथियार बरामद हुए। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपितों के पास से कुल नौ हथियार व 400 कारतूस बरामद किए गए। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपितों से कुछ और वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
Jind news : मेरठ से लेकर आए थे पिस्तौल, हिसार से कारतूस
डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपित उत्तरप्रदेश के मेरठ से विनोद नामक व्यक्ति से पांच अवैध पिस्तौल खरीदकर लाए थे। इसके अलावा इन्होंने हिसार की महाबीर कालोनी निवासी रामफल से कारतूस खरीदे थे। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जल्द ही पुलिस इनको भी गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
Jind news : छह वारदातों का हुआ खुलासा
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी से सिक्योरिटी गार्ड से 22 मई को छीनी गई पिस्तौल व डोगा बंदूक बरामद हुई। 22 दिसंबर 2023 को नए बस स्टैंड के पास से एक गार्ड से बंदूक छीनी थी, जिसका मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज है। इसी साल की 16 मार्च को आरोपितों ने शहर के जेपी गोल्ड होटल के पास से एक बाइक चोरी की थी।
मामले की वीडियो के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
25 नवंबर 2023 को दोनों ने पंजाब नेशनल बैंक के पास से एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर एक लाख रुपये की लूट की थी। इसका मामला उचाना थाना में दर्ज है। इसके अलावा बरवाला में भी दो साल पहले आरोपितों ने पिस्तौल के बल पर रुपये लूटे थे। इस पूरे मामले की डिटेल खंगाली जा रही है। सोनीपत के गोहाना में भी आरोपितों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।



