एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को उचाना से यमुनानगर तक रोडवेज की सीधी बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। यह बस घोघड़ियां, छात्तर, किठाना, कैथल, कुरुक्षेत्र होते हुए यमुनानगर तक जाएगी। पहले यह बस कैथल तक जाती थी।
उचाना विधायक देवेंद्र अत्री से इस रूट पर आने वाले विभिन्न गांव के यात्रियों द्वारा मांग की थी कि जो उचाना से सुबह बस जाती है वह कैथल तक जाती है। ये बस यमुनानगर तक हो जाए तो कुरुक्षेत्र के साथ-साथ इस रूट पर आने वाले कई गांवों में जाने वालों को फायदा होगा। परिवहन विभाग द्वारा रूट को बढ़ाते हुए यमुनानगर तक किया है।
Haryana Roadways : कैथल, कुरुक्षेत्र जाने में होगी सुविधा
अब उचाना से किठाना, छात्तर, कैथल, ढांड, कुरुक्षेत्र, लाडवा, रादौर के रास्ते यमुनानगर बस जाने से यात्रियों की मांग पूरी हुई है। यात्री सुनील, राजबीर, मनोज व सुखबीर ने कहा कि उचाना से कुरुक्षेत्र के साथ-साथ आगे जाने वाले यात्रियों को कैथल जाने के बाद निर्धारित स्थान पर जाने के लिए उस रूट की बस में जाना पड़ता था। अब सीधे यमुनानगर उचाना से बस कैथल होते हुए जा रही है जिससे यात्रियों की मांग विधायक देवेंद अत्री द्वारा पूरी किया गया है।
नरवाना के डीआइ जसमेर खटकड़ ने कहा कि कैथल डिपो की बस जिसका नाइट स्टे उचाना बस स्टैंड पर होता है। ये बस पहले कैथल तक जाती थी। अब इसका रूट बढ़ा कर उचाना से कैथल होते हुए यमुनानगर किया है। यात्रियों को इससे फायदा होगा।



