Thursday, June 4, 2026
Homeकृषि मौसमHaryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क।
Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में वर्ष 2021 से 2025 के बीच तीन बार सामान्य से कम बारिश हुई, लेकिन बेहतर सिंचाई व्यवस्था और किसानों द्वारा अपनाई गई आधुनिक कृषि तकनीकों के कारण फसल उत्पादन प्रभावित होने के बजाय बढ़ता गया। विशेषज्ञों का मानना है कि हरियाणा में ट्यूबवेल आधारित सिंचाई नेटवर्क और कृषि प्रबंधन की मजबूती ने कम बारिश की चुनौती को काफी हद तक संतुलित किया है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार हरियाणा में मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान वर्ष 2024 में सामान्य से लगभग 12 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। इसके बावजूद खरीफ सीजन में राज्य ने रिकॉर्ड 225.47 लाख टन उत्पादन हासिल किया, जो पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक रहा। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में 571.5 मिमी वर्षा के साथ 173.02 लाख टन उत्पादन हुआ।

इसके बाद वर्ष 2022 में बारिश घटकर 465.8 मिमी रह गई, लेकिन उत्पादन बढ़कर 184.35 लाख टन पहुंच गया। वर्ष 2023 में 419.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई और उत्पादन 208.79 लाख टन तक पहुंच गया। वर्ष 2024 में कम वर्षा के बावजूद रिकॉर्ड उत्पादन हुआ, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 568 मिमी बारिश दर्ज होने के साथ उत्पादन का अनुमान 217.39 लाख टन लगाया गया है।

Haryana weather update : सिंचाई व्यवस्था बनी किसानों की सबसे बड़ी ताकत

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में अधिकांश कृषि क्षेत्र सिंचाई सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। जहां पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध होती है, वहां कई बार कम बारिश फसलों के लिए लाभकारी भी साबित होती है। अत्यधिक वर्षा होने पर जलभराव, रोगों का प्रकोप और फसल खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि धान जैसी फसलों में नियंत्रित जल प्रबंधन से बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है। वहीं अधिक बारिश होने पर कीट एवं रोगों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों प्रभावित होती हैं।

Haryana weather update : खरीफ सीजन की बिजाई में तेजी

हरियाणा में खरीफ फसलों की बिजाई का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष धान का लक्ष्य लगभग 39 लाख एकड़ रखा गया है। इसके अलावा बाजरा, कपास, मूंग, ज्वार, ग्वार और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई भी विभिन्न जिलों में शुरू हो चुकी है। अब तक हुई बिजाई की तुलना पिछले वर्ष से की जाए तो कई फसलों के रकबे में वृद्धि दर्ज की गई है। किसानों का रुझान मौसम और बाजार की मांग को देखते हुए फसल विविधीकरण की ओर भी बढ़ रहा है।

Haryana weather update : 4 से 6 जून तक आंधी और बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने प्रदेश में 4 जून से मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 4 जून को कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 5 और 6 जून को भी कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Haryana weather update : किसानों के लिए सकारात्मक संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में मानसून की प्रगति सामान्य रहती है और सिंचाई संसाधनों का प्रभावी उपयोग जारी रहता है, तो हरियाणा एक बार फिर कृषि उत्पादन के नए रिकॉर्ड बना सकता है। कम बारिश के बावजूद लगातार बढ़ते उत्पादन ने यह साबित किया है कि आधुनिक सिंचाई व्यवस्था, वैज्ञानिक खेती और किसानों की जागरूकता कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

Related News

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...

Jind news : जींद में पल भर के गुस्से ने बना दिया कातिल, पड़ोसी की ईंट मार हत्या

एकता क्रांति न्यूज। जींद : हरियाणा के जींद जिले के थुआ गांव में एक (Jind news) व्यक्ति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर...

Sports news : 550 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, जींद की बेटी शिल्पा ने जीता गोल्ड

एकता क्रांति न्यूज, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एथलीटों ने 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स (Sports news) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी...

Binder Danoda : गीतों से पहचान, अब हरियाणा की संस्कृति की कमान, बिंदर दनौदा बने अतिरिक्त निदेशक

एकता क्रांति न्यूज | जींद/चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने कला, साहित्य और लोक संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जींद जिले...

CRSU News : जींद यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्रा के साथ गंदी हरकत, ब्लैकमेल करने का आरोपी क्लर्क सस्पेंड

एकता क्रांति न्यूज : हरियाणा के जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU News) में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लर्क को सस्पेंड किया गया...

ACB Raid : थाने में बिछा ACB का जाल, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही फंस गया पुलिस हेड कांस्टेबल

एकता क्रांति न्यूज। (ACB Raid Panipat) : हरियाणा के पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील...

ITI में 2 जून से शुरू होंगे एडमिशन के फार्म, 5244 सीट, 15 हजार विद्यार्थी पासआउट

एकता क्रांति न्यूज। जींद (ITI Admission) : आइटीआइ में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...

Jind news : जींद जेसीआई एल्यूमिनी ने की मासिक बैठक, 7 जून को फ्री चिकित्सा कैंप

एकता क्रांति न्यूज, जींद। जेसीआई एल्यूमिनी की मासिक (Jind news) बैठक जे सी रीजन चेयरमैन प्रमोद गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग का...

Hydrogen Train : जींद रेलवे स्टेशन बना देश की पहली ‘हाइड्रोजन राजधानी’, 120 करोड़ के प्लांट से भरेगा ट्रेन में फ्यूल

एकता क्रांति न्यूज। Hydrogen Train : हरियाणा के जींद से भारतीय रेलवे के इतिहास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। उत्तर...

Jind news : जींद सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड के पास ही मिलेगी जच्चा-बच्चा को एंबुलेस सुविधा

एकता क्रांति न्यूज, जींद।  Jind news : जींद के सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन लगातार काम कर रहा...

Jind news : जींद में फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को आधा सिर गंजा कर बाजार घुमाया

एकता क्रांति न्यूज, नरवाना। : जींद के नरवाना में (Jind news) दुकानदार सौरभ गर्ग से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने...

जींद, चरखी दादरी के डीसी बदले, 21 IAS HCS Transfer List 2026 जारी, देखें कौन है डॉ. वैशाली शर्मा

एकता क्रांति न्यूज (IAS HCS Transfer List 2026) : हरियाणा में देर रात को मेगा फेरबदल देखने को मिला। सरकार ने 17 आईएएस व...

ACB Raid : भिवानी में 7 हजार रिश्वत लेते महिला थाना SHO रंगे हाथों काबू, देखें पूरा मामला

हरियाणा क्रांति। ACB Raid Bhiwani : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। ACB की टीम...