Saturday, June 6, 2026
Homeक्राइमJind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े,...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज।
Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप को पकड़ा है। पटाखों की खेप गुजरात भेजी जानी थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने 3867 किलो 500 ग्राम पटाखे व विस्फोटक सामग्री के साथ दो वाहनों और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सफीदों CIA के प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि उनकी टीम सहायक उपनिरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के लिए असंध-सफीदों रोड पर गांव रोहड़ बस अड्डे के आसपास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि दो वाहनों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लोड है और यह वाहन असंध-सफीदों रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना पाकर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।

Jind News : पिकअप गाड़ी, ट्रक रूकवाकर ली तलाशी तो मिले पटाखे

पुलिस ने एक पिकअप व अशोक लैलेंड ट्रक को रुकवाकर उनकी तलाशी ली तो उनमें विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इनमें तीन लोग सवार थे। इनकी पहचान कैथल जिले के गांव कोरड़ा निवासी जसबीर उर्फ मितू व महिपाल, करनाल जिले के गांव धनौली निवासी नीरज के रूप में हुई। पुलिस ने फायर अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। जांच में सभी पेटियों में पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री पाई गई। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों से कुल 595 गत्ता पेटियां बरामद की गईं, जिनका कुल वजन लगभग 3867 किलो 500 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने आरोपियों से बरामद सामग्री संबंधी लाइसेंस एवं परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने नियमानुसार नमूने लेकर सील किए। इसके बाद दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। तीनों लोगों के खिलाफ सदर थाना सफीदों में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Jind News 3.8 tonnes of illegal firecrackers seized in Safidon
Jind News 3.8 tonnes of illegal firecrackers seized in Safidon

Jind News : सफीदों में पटाखा फैक्टरी कांड की अभी तक आग नहीं हुई ठंडी

इस साल सात मार्च को सफीदों की एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई थी। इसमें 12 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। इतने बड़े हादसे के बाद पुलिस पटाखा व विस्फोटक सामग्री को लेकर काफी सख्त थी। पुलिस ने अपने गुप्तचरों को विशेषकर पटाखाें व विस्फोटक सामग्री की सूचना देने के लिए एक्टिव किया हुआ है। इसी का नतीजा है कि पुलिस ने इतनी भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

Jind News : धनौली गांव निवासी नीरज बनाता का पटाखे

पकड़े गए तीनों आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करनाल जिले के गांव धनौली निवासी नीरज इन पटाखों को बनाता था। वह बाजार से कच्चा माल एकत्रित करता था। इसके बाद वह इनको अपने किसी गुप्ता स्थान पर पटाखों का रूप देता था। वह काफी मात्रा में कच्चा माल दिल्ली से लेकर आता था। इसके बाद इसकी सप्लाई दूसरे प्रदेशों में भी करता था। पुलिस मामले की जांच करके यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह पूरा माल नीरज का था या अन्य दोनों आरोपितों का भी इसमें हिस्सा था।

Jind News : गुजरात के अहमदाबाद में जा रहे थे पटाखे व विस्फोटक सामग्री

सीआइए प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि नीरज ने बाजार से कच्ची सामग्री लाकर यह पटाखे व विस्फोटक सामग्री तैयार की थी। इसके बाद यह लोग दो वाहनों में इसे भरकर गुजरात के अहमदाबाद लेकर जा रहे थे। वहां पर किसने इनको मंगवाया था, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। इतनी भारी मात्रा में पटाखों का वहां क्या किया जा रहा है, यह भी जांच का विषय है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच करेगी।

Related News

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...

Jind news : जींद में पल भर के गुस्से ने बना दिया कातिल, पड़ोसी की ईंट मार हत्या

एकता क्रांति न्यूज। जींद : हरियाणा के जींद जिले के थुआ गांव में एक (Jind news) व्यक्ति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर...

Sports news : 550 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, जींद की बेटी शिल्पा ने जीता गोल्ड

एकता क्रांति न्यूज, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एथलीटों ने 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स (Sports news) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी...

Binder Danoda : गीतों से पहचान, अब हरियाणा की संस्कृति की कमान, बिंदर दनौदा बने अतिरिक्त निदेशक

एकता क्रांति न्यूज | जींद/चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने कला, साहित्य और लोक संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जींद जिले...

CRSU News : जींद यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्रा के साथ गंदी हरकत, ब्लैकमेल करने का आरोपी क्लर्क सस्पेंड

एकता क्रांति न्यूज : हरियाणा के जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU News) में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लर्क को सस्पेंड किया गया...

ACB Raid : थाने में बिछा ACB का जाल, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही फंस गया पुलिस हेड कांस्टेबल

एकता क्रांति न्यूज। (ACB Raid Panipat) : हरियाणा के पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील...

ITI में 2 जून से शुरू होंगे एडमिशन के फार्म, 5244 सीट, 15 हजार विद्यार्थी पासआउट

एकता क्रांति न्यूज। जींद (ITI Admission) : आइटीआइ में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...

Jind news : जींद जेसीआई एल्यूमिनी ने की मासिक बैठक, 7 जून को फ्री चिकित्सा कैंप

एकता क्रांति न्यूज, जींद। जेसीआई एल्यूमिनी की मासिक (Jind news) बैठक जे सी रीजन चेयरमैन प्रमोद गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग का...