Tuesday, June 9, 2026
HomeजींदJind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत,...

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क।
Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की कैंटीन को मिलीभगत करके ठेकेदार को किराये पर देने व उसको लाभ पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव करने के आरोप लगाए हैं।

सोमवार को कैंटीन में ठेकेदार द्वारा सूची के अतिरिक्त सामान बेचने जाने की शिकायत को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंची। डीसी को दी शिकायत में स्वयं सहायता समूह के तहत संजीवनी महिला क्लस्टर फेडरेशन की सदस्य पूनम व संतोष ने कहा कि उन्होंने नए बस स्टैंड पर दो दुकान किराये पर ली हुई है। 18 मई को बस स्टैंड पर कैंटीन की बोली को लेकर रोडवेज की ओर से पत्र जारी किया गया था। उसने बोली में भाग लिया था।

Jind News Self-help group women submit complaint to DC
Jind News Self-help group women submit complaint to DC

18 मई को होने वाली बोली को रद कर दिया गया था। इसके बाद 21 मई को रोडवेज महाप्रबंधक की देखरेख में दोबारा से बोली हुई, जिसमें उन्होंने भी भाग लिया। वहां पर एक ठेकेदार ने कैंटीन किराए पर लेने के लिए फार्म भरा हुआ था। एक लाख 62 हजार से बोली शुरू हुई थी। उन्होंने भी एक लाख 88 हजार पर बोली लगाई, वहीं ठेकेदार ने एक लाख 90 हजार रुपये पर कैंटीन की बोली छुड़वा ली।

Jind News : 1 लाख 90 हजार रुपए पर छुड़वाई थी बोली

जिस ठेकेदार ने एक लाख 90 हजार रुपये पर कैंटीन की बोली छु़ड़वाई है, उसने महाप्रबंधक को बोली शुरू होने से पहले बोला था कि यहां बचत कम है। ऐसे में दुकान में सूची के अलावा क्या खाने-पीने की वस्तुओं को जोड़ सकते हैं। इस पर महाप्रबंधक ने बोलीदाता को मौखिक रूप से कहा था कि सूची के अलावा दूसरे खाने-पीने की चीजों के बेचने की अनुमति नहीं है। बोली के दौरान रिकार्डिंग भी हुई थी। एक लाख 90 हजार रुपये की बोली पर दूसरे बोलीदाता को कैंटीन किराए पर दे दी गई। उसी दिन ही उस बोलीदाता ने सूची से अलग खाने-पीने की चार चीज जोड़ दी।

जब कैंटीन की बोली हुई थी, तो उसमें नियमानुसार परोठा, दही, चना बटूरा, काफी, गर्म दूध, डोसा, चपाती, चावल, सलाद जैसी व्यंजन शामिल बेचने की अनुमति थी। जबकि दुकानदार ने पापकोन, कुरकुरे, कचौरी छोले के साथ व साधारण कचौरी को भी जोड़ दिया गया। अगर ज्यादा व्यंजन जोड़ने को लेकर उन्हें पहले अवगत करवा दिया जाता, तो वे इससे ज्यादा रुपये लगाकर बोली पर कैंटीन ले लेती।

Jind News : रोडवेज जीएम ने कहा नियमानुसार कर रहे काम

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। वह बस स्टैंड पर एक दुकान का एक लाख 30 हजार रुपये महीने का किराया भर रहे हैं। अगर सूची से अलग यह फास्ट फूड की आइटम कैंटीन में बेचने की अनुमति दी जाती है, तो उन्हें घाटा होगा। महिलाओं ने कहा कि एडीसी ने मामले को लेकर उचित जांच का आश्वासन दिया है।

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि वह नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं। अगर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से कोई शिकायत की गई है तो वे उसका जवाब दे देंगे।

Related News

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...

Jind news : जींद में पल भर के गुस्से ने बना दिया कातिल, पड़ोसी की ईंट मार हत्या

एकता क्रांति न्यूज। जींद : हरियाणा के जींद जिले के थुआ गांव में एक (Jind news) व्यक्ति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर...