Haryana weather update Aaj ka Mausam : हरियाणा में इस मानसून के सीजन में औसत सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। हालांकि 7 जिले ऐसे भी हैं, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, वहीं यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह जैसे जिलों में औसत से 70 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार वीरवार को 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे तो वहीं छह जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है।
अभी तक हुई बारिश की बात करें तो सबसे कम कैथल (149.9 एमएम) व जींद (154.7 एमएम) और सिरसा में (154.7 एमएम) बरसात हुई है। वहीं सबसे ज्यादा यमुनानगर में 619.6 एमएम बरसात हुई। वहीं प्रदेश के 4 जिलों में हुई बरसात ने 4300 एमएम का आंकड़ा पार कर लिया है तो पांच जिले ऐसे हैं, जहां 200 एमएम बारिश भी पूरे मानसून सीजन में नहीं हो पाई है।
हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला — बरसात
अंबाला — 304.4 एमएम
भिवानी — 193.5 एमएम
चरखी दादरी— 382.8 एमएम
फरीदाबाद — 262.4 एमएम
फतेहाबाद — 165.9 एमएम
गुरुग्राम — 346.5 एमएम
हिसार — 244.5 एमएम
झज्जर — 380.5 एमएम
जींद — 154.7 एमएम
कैथल — 149.9 एमएम
करनाल — 234.8 एमएम
कुरुक्षेत्र — 386 एमएम
महेंद्रगढ़ — 546.5 एमएम
नूंह — 456.8 एमएम
पलवल — 305.5 एमएम
पंचकूला — 241.9 एमएम
पानीपत — 240.6 एमएम
रेवाड़ी — 416.7 एमएम
रोहतक — 387.3 एमएम
सिरसा — 154.7 एमएम
सोनीपत — 223.4 एमएम
यमुनानगर — 619.6 एमएम
आगे कैसा रहेगा मौसम
7 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और भिवानी में बारिश की संभावना नहीं है।
8 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। सिरसा में बारिश की संभावना नहीं है।
9 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और सिरसा में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।