Sunday, July 26, 2026
Homeक्राइमJind Police robbed : जींद में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, SI...

Jind Police robbed : जींद में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, SI को लिफ्ट देकर लूटे 4700 रुपए, 4 आरोपी गिरफ्तार

Jind Police robbed: हरियाणा के जींद में बदमाशों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया और उससे जबरदस्ती 4700 रुपए छीन लिए। इसके बाद आरोपी उसे नए बस स्टैंड के पास उतार कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर के उनके खिलाफ केस दर्ज किया और 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से जींद के ढिगाना गांव और हाल आबाद जुलाना बिजली घर के पास रहने वाले अनूप सिंह ने बताया कि वह पुलिस विभाग में रोहतक में थाना शिवाजी कॉलोनी में सब इंस्पेक्टर के पद पर ड्यूटीरत है। सात अगस्त को उसे हाई कोर्ट NDPS एक्ट के मामले को लेकर हाई कोर्ट में रिप्लाई देना था। इसलिए वह हाई कोर्ट जाने के लिए सुबह 4 बजे घर से निकला और जुलाना बाईपास पर ठेका के सामने खड़ा हो गया।

वहां रोहतक की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी (HR31V-5100) आकर उसके पास रूकी। इसमें चार लड़के बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि वह जींद की तरफ जा रहे हैं, इसलिए उसे भी ले चलेंगे। वह गाड़ी में बैठ लिया। उसने युवकों से नाम पूछा तो जो लड़का गाड़ी चला रहा था, उसने अपना नाम शामलो खुर्द गांव का हैप्पी बताया।

उसके पास ही बैठे लड़के ने अपना नाम शामलो कलां निवासी अंकित, तीसरे ने शामलो खुर्द निवासी राहुल और चौथे ने सूरज बताया। जब वह जींद नया बाईपास पर हवेली के पास पहुंचे तो चारों ने अपनी गाड़ी रोक दी और उससे कहने लगे कि जो भी कैश या सामान उसके पास है, निकाल दे। उसने मना किया तो चारों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती उसकी जेब से 4700 रुपए निकाल लिए। इसके बाद उसे गाड़ी से नीचे उतारने लगे। अनूप ने कहा कि उसे हाईकोर्ट जाना है, इसलिए ऐसा न करें लेकिन आरोपी नहीं मानें और उसे नया बस स्टैंड के पास उतार कर फरार हो गए।

जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। उसने डायल 112 को कॉल की। डायल 112 मौके पर पहुंची, जिसे सूचना देने के बाद वह हाईकोर्ट चला गया। वहां से वापस आने के बाद अनूप ने पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने अनूप सिंह की शिकायत पर हैप्पी, अंकित, राहुल, सूरज को नामजद कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान सूरज, राहुल, हैप्पी और अंकित के रूप में हुई है। सीआरएसयू चौकी प्रभारी राजेश देवी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...