Aaj ka Mausam : हरियाणा का मौसम : कल रात से बादलवाई, बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड और धुंध

Date:

Aaj ka Mausam update : हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार कल शाम के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। कई क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं तो वहीं कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से पहले धुंध और बाद में ठंड तथा धुंध बढ़ेगी।

आज भी प्रदेश भर में कोहरा छाया है और विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। इससे पहले शुक्रवार को भिवानी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापमान में 1.2°C की मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। लेकिन राज्य का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.1°C कम बना हुआ है।

Aaj ka Mausam : हरियाणा का सबसे ठंडा इलाका नारनौल

हिसार में न्यूनतम तापमान में करीब 4.4 डिग्री की गिरावट देखी गई। हिसार में तापमान 0.2 डिग्री से बढ़कर 2.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा नारनौल में तापमान 2.0 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 2.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। खासतौर पर सुबह और देर रात को कोहरे का (Haryana ka mausam update) असर रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Aaj ka Mausam : आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 18, 19 और 20 जनवरी को भी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों भी कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है। 19 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इसका असर सीमित रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

Kal ka Mausam : 19 जनवरी के बाद बारिश की संभावना

वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी और 19 जनवरी रात को आने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है, जिससे 17 और 18 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 19 जनवरी के बाद भी राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related