Today Gold Silver price : देश में सोने चांदी की कीमतें रॉकेट की तरह आसमान की तरफ जा रही हैं। चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार चला गया है तो वहीं सोना डेढ़ लाख रुपए प्रति तौला के भाव हो गया है। आज यानि 20 जनवरी 2026 को सोने चांदी के भाव (Sona chandi ke bhav) क्या रहे, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज मंगलवार को सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 946 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर प्योर गोल्ड सोने का रेट बढ़कर 1 लाख 45 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं गुड रिटर्न्स के अनुसार आज सोना 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 20 जनवरी को 24k, 23k, 22k, 18k और 14 कैरेट सोने के भावों (Gold Silver price) के बारे में आपको बताते हैं।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 143946 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 143370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 131855 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 107960 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 84208 रुपये प्रति 10 ग्राम
20 January Gold Silver price : आज का चांदी का भाव
Aaj ka Chandi ka bhav : आज 20 जनवरी 2026 को चांदी के भाव रॉकेट की तरह आसमान की तरफ गए और पिछले 24 घंटों में 15 हजार रुपए से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज चांदी का भाव 3 लाख 5 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही चांदी का भाव 2 लाख 90 हजार रुपए के आसपास चल रहा था। बता दें कि MCX पर 15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार 2 लाख रुपए पर पहुंची थी। सवा महीने में ही चांदी 1 लाख रुपए से ज्यादा की ग्रोथ कर गई।
Gold Silver price : चांदी के भाव इतने क्यों बढ़ रहे हैं
बता दें कि अब चांदी मात्र गहनों तक ही सीमित नहीं रही है। सिल्वर का प्रयोग अब सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और 5G टेक्नोलॉजी में होने लगा है। इससे चांदी की डिमांड बढ़ी है और इसके रेट ऊंचे पहुंचने लगे हैं। डिमांड के हिसाब से सप्लाई नहीं हो पा रही, इसलिए भी रेटों मे उछाल आ रहा है। इसके अलावा दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई के कारण कई निवेशक शेयर बाजार के बजाय सोने-चांदी में पैसा लगा रहे हैं।
Haryana me sona chandi price : हरियाणा में सोने चांदी के भाव
20 January 2026 Sona chandi price Haryana : हरियाणा के जींद, करनाल, सोनीपत, भिवानी, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 775 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
हरियाणा में चांदी (aaj Haryana me chandi ka bhav) का भाव 2 लाख 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है। ये कीमतें अनुमानित हैं और इनमें जीएसटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय ज्वैलर से पुष्टि करें, क्योंकि कीमतें बदलती रहती हैं और राज्य के टैक्स के कारण भिन्न हो सकती हैं।

