21 January 2026 सोना चांदी के भाव, डेढ़ लाख रुपए तौला हुआ सोना, चांदी सवा 3 लाख पर पहुंची, देखें Sona Chandi k bhav

Date:

21 January 2026 Sona Chandi k bhav : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन सोने व चांदी (Gold Silver Price) की कीमतें रॉकेट की तरह आसमान की तरफ जा रही हैं। सोने से ज्यादा उछाल चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है। चांदी की चमक ने इतिहास रच दिया है। दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, हरियाणा, भोपाल, राजस्थान में आज यानि 21 जनवरी 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज बुधवार को 24 कैरेट सोने (Sona Chandi price) का भाव 1 लाख 47 हजार 410 रुपए जा पहुंचा। 1 ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 741 रुपए हो गई है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार 21 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 790 रुपए दर्ज किया या तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 310 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 12 हजार 350 रुपए जा पहुंचा।

Sona Chandi Price : IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की शुद्धता     सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     147410 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     146820 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     135030 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     110560 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट     86230 रुपये प्रति 10 ग्राम

21 January 2026 Gold and silver prices sona chandi price today
21 January 2026 Gold and silver prices sona chandi price today

हरियाणा में सोने चांदी का भाव (Haryana me sone chandi ka bhav)

हरियाणा में आज सोने चांदी के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 467 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। हरियाणा में चांदी (Haryana me chandi ka bhav) का भाव 3 लाख 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है। ये कीमतें 21 जनवरी 2026 के शुरुआती आंकड़ों पर आधारित हैं और दिन में बदल सकती हैं।

21 January 2026 Silver Price : चांदी की चमक ने रचा इतिहास

Aaj ka chandi ka bhav : चांदी की चमक ने इतिहास रचने का काम कर दिया है। एक ही दिन में 15 से 20 हजार रुपए तक की बढ़ौतरी चांदी की कीमतों में देखने को मिल रही है। गुट रिटर्न वेबसाइट के अनुसार आज यानि 21 जनवरी 2026 को चांदी का भाव 3 लाख 20 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। एक दिन पहले यह 3 लाख 5 हजार रुपए प्रति किलोग्राम था। एक माह पहले 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर चांदी बिक रही थी लेकिन एक माह के अंतराल में ही चांदी के रेट 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए।

देश के बड़े शहरों में चांदी के भाव
शहर          Silver Rate
लखनऊ       ₹3,05,100
जयपुर         ₹3,05,100
दिल्ली         ₹3,05,100
पटना         ₹3,05,100
मुंबई          ₹3,05,100
अहमदाबाद  ₹3,05,100
पुणे           ₹3,05,100
कोलकाता    ₹3,05,100
मेरठ          ₹3,05,100
लुधियाना     ₹3,05,100

Sona Chandi Price update : अभी और होगा उतार चढ़ाव

वैश्विक स्तर पर चल रही उठा पटक के बीच सोने चांदी की कीमतों (Gold silver rates today) में अभी और उतार चढ़ाव होने की उम्मीद है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से पहले डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। चांदी की बढ़ती डिमांड के बीच आपूर्ति में कमी के बावजूद, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, AI, इलेक्ट्रॉनिक्स और सुरक्षित निवेश के रूप में औद्योगिक मांग के मजबूत तेजी आ रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related