Sona Chandi Price Today : 24 जनवरी 2026 को सोने चांदी का भाव, कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, 23 दिन में सोना 21 हजार, चांदी 81 हजार महंगी

Date:

Sona Chandi Price Today : देश भर में सोने और चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं। दोनों ही धातुओं की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 24 January 2026 को सोने चांदी (Gold Silver Price Today) का भाव क्या रहा, आइए बताते हैं।

सबसे पहले बात करें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो इसके मुताबिक, 10 ग्राम सोना सुबह 1 लाख 54 हजार 310 रुपए पर खुला। हालांकि पिछले दिन की अपेक्षा 3 हजार के करीब तेजी (Gold Rate Today) देखने को मिली। इससे पहले सोने का भाव 1,51,128 रुपए था।

वहीं चांदी की कीमतों (Silver rate today) में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी 3 लाख 17 हजार 705 रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले वीरवार को चांदी का भाव 2,99,711 रुपए प्रति किलो था। सिर्फ 23 दिनों में ही सोना 21,115 रुपए और चांदी 81,285 रुपए महंगी हो चुकी है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की शुद्धता     सुबह के रेट (sone chandi ka bhav)
सोना 24 कैरेट     154310 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     153690 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     141350 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     115730 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट     90270 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999          317705 रुपए प्रति किलो
प्लेटिनम             86786

24 January 2026 sona chandi price Aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price update
24 January 2026 sona chandi price

Sona Chandi Price Today : सोने चांदी की कीमतें बढ़ने का कारण

सोने की कीमतों में तेजी (aaj sone ka bhav) के पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है।

दूसरा बड़ा कारण रुपये की कमजोरी है। रुपया डॉलर के मुकाबले 91.10 के ऑल टाइम लो स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जब रुपया कमजोर होता है तो विदेश से आयात होने वाला सोना महंगा पड़ता है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में सोने की (aaj chandi ka bhav) कीमतों पर पड़ता है और दाम तेजी से बढ़ते हैं।

Sona Chandi Price Today : आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं कीमतें

इसके अलावा दुनिया भर के केंद्रीय बैंक भी लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक समेत कई देशों के सेंट्रल बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए सोने का स्टॉक बढ़ा रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, 2026 की शुरुआत में भी सेंट्रल बैंकों की मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे सोने की कीमतों को और सपोर्ट मिल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता है तो 2026 में सोना 1,90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी के दाम 4 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है।

पिछले साल यानी 2025 में भी सोना और चांदी निवेशकों के लिए बेहद फायदे का सौदा साबित हुए। 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए यानी करीब 75% बढ़ी। वहीं चांदी के भाव में 1,44,403 रुपए यानी 167% की बड़ी तेजी देखने को मिली।

Sona Chandi Price Today : चांदी की कीमतें बढ़ने का ये है कारण

चांदी की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह इसकी बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में चांदी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा अमेरिकी टैरिफ को लेकर डर के चलते कंपनियां पहले से भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे बाजार में सप्लाई कम हो रही है और कीमतें ऊपर जा रही हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related