HBSE Date sheet 2026 : हरियाणा में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा

Date:

HBSE Date sheet 2026 : हरियाणा में बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर HBSE ने डेटशीट जारी कर दी है। 25 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। 25 फरवरी को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का एग्जाम होगा जबकि 26 फरवरी को 12वीं कक्षा का गणित का एग्जाम होगा। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी जबकि 12वीं की परीक्षाएं एक अप्रैल तक चलेंगी।

बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 5 लाख 21 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार के मुताबिक, इस बार परीक्षाओं में कुछ बदलाव किए गए हैं। हर विद्यार्थी के लिए उसका परीक्षा केंद्र स्कूल या गांव से ज्यादा से ज्यादा दो किलोमीटर दूर ही होगा। इसके साथ ही आंसर सीट पर इस बार क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।

हरियाणा बोर्ड में मार्च 2025 की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान 10वीं के 2 लाख 71 हजार 499 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, 12वीं के 1 लाख 93 हजार 828 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस बार 10वीं के 2 लाख 78 हजार 334 विद्यार्थी और 12वीं के 2 लाख 43 हजार 461 विद्यार्थी (कुल 5 लाख 21 हजार 795 विद्यार्थी) परीक्षा देंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार 10वीं कक्षा में 6 हजार 835 विद्यार्थी और 12वीं कक्षा में 49 हजार 633 विद्यार्थी (कुल 56 हजार 468 विद्यार्थी) बढ़े हैं।

Haryana Board HBSE Class 10 Date Sheet 2026 (Secondary )

Date                Subject
26 Feb 2026     Mathematics (Standard / Basic) (गणित)
28 Feb 2026     Hindi (हिंदी)
05 Mar 2026    English (अंग्रेजी)
07 Mar 2026    Sanskrit / Urdu (संस्कृत, उर्दू)
12 Mar 2026    Science (साइंस)
16 Mar 2026    Social Science (सोशल साइंस)
18 Mar 2026    Punjabi / IT-ITES (पंजाबी)
20 Mar 2026    NSQF Subjects

Haryana Board HBSE Class 12 Date Sheet 2026 (Senior Secondary)

Date               Subject
25 Feb 2026    English Core / English Elective (अंग्रेजी)
27 Feb 2026    Political Science (पोलिटिक साइंस)
02 Mar 2026    Physics / Economics (फिजिक्स)
03 Mar 2026    Physical Education (फिजिकल एजुकेशन)
06 Mar 2026    History / Biology (हिस्ट्री, बायोलॉजी)

09 Mar 2026    Chemistry / Accountancy / Public Administration (कैमिस्ट्री)
11 Mar 2026    Computer Science / IT-ITES ।(कंप्यूटर साइंस)
12 Mar 2026    Agriculture / Philosophy (एग्रीकल्चर)13 Mar 2026    Sociology (सोशियालॉजी)
17 Mar 2026    Mathematics (गणित)
18 Mar 2026    Sanskrit / Urdu (संस्कृत)
19 Mar 2026    Home Science (होम साइंस)
20 Mar 2026    Psychology (साइक्लोजी)
24 Mar 2026    Hindi Core / Hindi Elective (हिंदी)

27 Mar 2026    Geography (ज्योग्राफी)
28 Mar 2026    Business Studies (बिजने स्टडी)
30 Mar 2026    Punjabi / Sanskrit Sahitya (पंजाबी)
01 Apr 2026    NSQF Subjects
01 Apr 2026    Sanskrit Vyakran Part-2

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related