29 January 2026 sone chandi k bhav : देश में सोने चांदी की कीमतों में भयंकर तेजी देखने को मिल रही है। दोनों ही धातू हर रोज हजारों की छलांग लगा रही है। आज यानि 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने की कीमतें (Gold rates today) क्या चल रही हैं और आज चांदी का भाव क्या है, आइए बताते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर दिल्ली, मुंबई, पटना, भोपाल, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, पुणे जैसे बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले इसकी कीमत 1 लाख 58 हजार के करीब चल रही थी।
वहीं चांदी की कीमत 3 लाख 58 हजार 267 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver price today) पर पहुंच गई, जो एक दिन पहले ही 3 लाख 44 हजार 564 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। इसके अलावा प्लेटिनम धातू का प्राइस 83 हजार 240 रुपए पर पहुंच गया। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात जैसे बड़े राज्यों में भी चांदी का (29 january silver rate) यही भाव चल रहा है।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 164635 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 163976 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 150806 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 123476 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 96312 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 : 358267 रुपए प्रति किलोग्राम
Haryana me Sone chandi ka bhav : हरियाणा में सोने चांदी का भाव
27 जनवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 75 हजार 883 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 1 लाख 44 हजार 300 से 1 लाख 46 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में आज चांदी का भाव 3 लाख 86 हजार, 130 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हांलांकि ये दरें स्थानीय बाजार के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, इसलिए खरीदने से पहले ज्वैलर से पुष्टि करें।
sone chandi k bhav : सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते समय हमेशा ये ध्यान रखें कि हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। वहीं सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करना भी जरूरी है। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

