31 जनवरी 2026 सोने चांदी के भाव, क्रैश हुई मार्केट, चांदी 40 हजार रुपए टूटी, सोना 10 हजार रुपए सस्ता

Date:

31 January 2026 Gold Silver price : देश में सोने चांदी की कीमतें जितनी तेजी से आसमान की तरफ जा रही थी, उतनी ही तेजी से वापस भी आकर गिरी हैं। एक ही दिन में चांदी की कीमत 40 हजार रुपए तक गिर गई और चांदी 3 लाख 79 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे गिरकर 3 लाख 39 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ रूका। इसी तरह सोना भी एक ही दिन में 10 हजार रुपए तक सस्ता हो गया। आज यानि 31 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 31 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 65 हजार 795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया तो वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 65 हजार 131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आकर रूका। 31 जनवरी को चांदी का भाव 3 लाख 39 हजार 350 रुपए रहा, जो एक दिन पहले ही 3 लाख 79 हजार रुपए पर पहुंचा हुआ था। एक ही दिन में MCX पर चांदी 67 हजार रुपए (17%) गिर गई। इसके अलावा सर्राफा बाजार में भी सोना 9500 रुपए और चांदी 40 हजार रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता              सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट    165790 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    165131 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    151868 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    124346 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   96990 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:       339350 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम           74295 रुपए

haryana me sone chandi ka bhav हरियाणा में सोने चांदी का भाव

31 January 2026 sona chandi price Haryana : हरियाणा के विभिन्न शहरों गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, अंबाला, भिवानी, जींद, पानीपत, सोनीपत में 24 कैरेट प्योर गोल्ड की कीमत 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रही तो वहीं हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव अधिकतम 1 लाख 57 हजार 400 रुपए तक रहा। 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 27 हजार 970 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हरियाणा में आज चांदी का भाव 3 लाख 90 हजार रुपए के आसपास रहा। ध्यान दें कि इन कीमतों में 3% GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related