Haryana Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त (Lado Scheme 4th Installment Update) को लेकर इंतजार कर रही लाभार्थियों के काम की खबर है। लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त से पहले जिन भी महिलाओं ने अपना लाइव फोटो अपडेट नहीं करवाया है, वह 7 फरवरी से पहले अपना लाइव फोटो व सर्टिफिकेट अपडेट करवा दें। अगर लाइव फोटो अपडेट नहीं करवाया तो चौथी किस्त रूक जाएगी।
इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजन की चौथी किस्त (Lado Lakshmi Yojana 4th kist) के रूप में इस बार लाभार्थी महिलाओं को 2100 रुपए नहीं मिलेंगे। सरकार द्वारा इस बार 1100 रुपए ही महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे। बाकी के 1000 रुपए की सरकार द्वारा बैंक में एफडी (RD-FD) करवाई जाएगी। इस एफडी की राशि को सरकार द्वारा 20 महीने से 30 महीने के बाद खातें में ब्याज के साथ ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि अभी तक ऑफिशियल रूप से यह बयान तो नहीं आया है कि एफडी कब ट्रांसफर होगी लेकिन विभागीय सूत्र बताते हैं कि कम से कम 20 महीने बाद यानि 20 किस्त के बाद लाडो लक्ष्मी योजना का (RD-FD) पैसा ट्रांसफर हो सकेगा।
Lado Lakshmi Yojana : लाभार्थी की मौत हो जाती है तो किसे मिलेंगे लाडो योजना के पैसे
सीएम नायब सिंह सैनी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया था कि लाडो योजना (DDLLY) के 2100 रुपए में से 1000 रुपए सरकार द्वारा संचालित आवर्ती जमा (RD) या सावधि जमा (FD) खाते में जमा किए जाएंगे। अगर किसी दुर्घटनावस या फिर किसी लाभार्थी की असामयिक मृत्यु हो जाती है तो जमा राशि नॉमिनी को मिल जाएगी। इससे पहले तीसरी किस्त के रूप में सरकार ने हरियाणा में 8 लाख 83 हजार 917 पात्र महिलाओं के खाते में 181 करोड़ रुप डाले थे।

lado lakshmi yojana haryana list name check : लाडो लक्ष्मी योजना की लिस्ट में नाम चेक करें
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) में आपका नाम है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आधिकारिक मोबाइल ऐप ‘Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana’ लांच की है और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद ऐप में ‘Track Application’ सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस चेक किया जा सकता है लेकिन इसका दूसरा तरीका भी है।
दूसरा तरीका ये है कि socialjusticehry.gov.in पर जाकर इस वेबसाइट पर ‘Beneficiary List’ विकल्प का उपयोग करके जिला, ब्लॉक और गांव के अनुसार अपना नाम देखा जा सकता है। इसके अलावा सरल पोर्टल (SARAL Portal) पर योजना का स्टेटस और आय प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी saralharyana.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी जांची जा सकती है।
Lado Lakshmi Yojana rupees check : लाडो लक्ष्मी योजना के पैसे कैसे चेक करें?
लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) के तहत आपके पैसे आए हैं या नहीं या फिर आप पात्र हैं या अपात्र हैं, इसकी जानकारी के लि हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट socialjusticehry.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद लाडो लक्ष्मी योजना का सेक्शन में जाकर बेनिफिसरी पर क्लिक करना होगा और इसमें जिला, ब्लॉक, गांव का नाम सिलेक्ट करके अपना नाम चेक किया जा सकता है। लाडो लक्ष्मी योजना हेल्पलाइन नंबर का लाभ लेने में किसी तरह की कोई परेशानी या समस्या आ रही है तो विभाग द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 1800 180 2231 या हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 पर संपर्क किया जा सकता है।

