Jio Vs Airtel: भारत में डेटा और कॉलिंग सर्विस के लिए 2 बड़ी कंपनी Jio Vs Airtel है जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते है. ऐसे में दोनों ही कंपनी अपने नए – नए प्लान्स लेकर आती है इसमें से दोनों ही कंपनी के एक जैसे प्लान्स जिनमे सिर्फ एक रुपये का अंतर है . यह प्लान 198 और 199 रुपये वाले है लेकिन फायदे और वैलिडिटी में बड़ा फर्क देखने को मिलता है। आप इसमें से किसे चुनें आपके लिए कोनसा बेहतर आइये जाने …
जियो का 198 रुपये वाला प्लान में मिलने वाले फायदे (Jio Vs Airtel)
जियो का 198 रुपये वाला प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा मिलता है, यानी पूरे प्लान में कुल 28GB डेटा। इसके साथ ही यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा (योग्य यूजर्स के लिए) भी फायदेमंद है और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS भी मिलते है. इस प्लान में JioTV और JioCloud का एक्सेस, भी यूजर को मिलता है जिसमें 50GB तक क्लाउड स्टोरेज शामिल है . यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जिन्हें कम समय के लिए ज्यादा डेटा चाहिए, जैसे ऑनलाइन क्लासेस या गेमिंग।
Airtel का 199 रुपये वाला प्लान में मिलने वाले फायदे …
एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें केवल 2GB डेटा मिलता है, जो डेटा पूरे महीने के लिए ही मिलता है, यानी रोजाना लिमिटेड डेटा इस प्लान में नहीं मिलता . लेकिन इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही हर रोज 100 SMS मिलते है इस प्लान में एक फयदा बेहद खास है की इसमें लंबी वैलिडिटी, यानी लगभग दोगुनी अवधि मिलती है . यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं, लेकिन लंबी वैलिडिटी चाहिए ताकि बार-बार रिचार्ज न करना पड़े। Jio Vs Airtel
दोनों में से किसे चुनना बेहतर रहेगा
देखा जाए तो अपने अपने प्रयोग के अनुसार दोनों ही प्लान्स बेहद खास है जैसे Jio का प्लान: ज्यादा डेटा चाहने वालों के लिए फायदेमंद Airtel का प्लान लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए बेहतर है . जैसे jio का प्लान छात्रों और युवा यूजर्स के बीच लोकप्रिय हो सकता है, जबकि एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

