iQOO 15 Ultra में जबरदस्त कैमरा डिस्प्ले और गेमिंग पर फोकस

Date:

iQOO 15 Ultra:  iQOO हमेशा से ही जबरदस्त फ़ोन लॉन्च करता रहा है. कंपनी हमेशा से ही कम बजट में बेहतरीन फीचर्स से लेस्स फ़ोन लॉन्च करती रही है. इस बार कंपनी iQOO 15 Ultra मार्किट में उतरने की तैयारी में है . हलाकि कंपनी अभी चीन में यह फ़ोन लॉन्च करेगी. टीजर में इस फ़ोन का कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है जिससे साफ है कि कंपनी का फोकस तीनो पर बराबर रहेगा और iQOO 15 Ultra काफी धमाकेदार होगा .

फ़ोन में OLED डिस्प्ले के साथ ही बड़ी बैटरी लाइफ भी देखने को मिल सकती है . कंपनी के अनुसार यह फ़ोन सैमसंग और शाओमी जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट को सेगमेंट में टक्कर देगा .

फोन में मुख्य फीचर्स iQOO 15 Ultra

यह फ़ोन कंपनी का काफी हम मॉडल हो सकता है जो दमदार प्रोसेसर के साथ ही जबरदस्त परफॉरमेंस देगा . यह फ़ोन उन यूजर्स के लिए काफी बेहतरीन होगा जो मोबाइल फोटोग्राफी में प्रो फीचर्स चाहते हैं और हाई फ्रेम रेट पर गेम खेलते हैं इसके साथ ही लॉन्ग बैटरी भी मिलने की उम्मीद है .

कैमरा फीचर्स

फ़ोन में Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जो 50MP का है. यह 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है. इस फीचर्स के साथ पोट्रेट फोटो काफी बेह्तरीनं आती है . इस फ़ोन में Vivo इमेजिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है .

डिस्प्ले क्यों है खास

फोन में 8T LTPO OLED डिस्प्ले हो सकती है. इस डिस्प्ले की खास बात यह है कि यह ज्यादा ब्रिटनेस पर भी कम पावर की खपत करती है . 2K रेजोल्यूशन के साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट और 8000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी मिलती है . इससे HDR कंटेंट देखने में बड़ा अंतर मिलता है . जो काफी बेहतरीन अनुभव मिलता है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

परफॉर्मेंस और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 24GB तक Ram और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है .

बैटरी और चार्जिंग क्षमता

फोन में करीब 7400mAh की बैटरी दी जा सकती है। 100W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की बात भी सामने आ रही है. हलाकि प्रोसेसर के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है . Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होने की उम्मीद जताई जा रही है . Android 16 पर आधारित यह फ़ोन AI फीचर्स से लेस्स होगा. यह फ़ोन 4 फरवरी को चीन में लॉन्च हो सकता है. लेकिन भारत में लॉन्च होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related