CTET Admit Card 2026 : जारी होने वाला है सीटेट का प्रवेश पत्र, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

Date:

CTET Admit Card 2026 : जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटेट-2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित करवाने जा रही हैं। ऐसे में जिन्होंने CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन किया है, वे जल्द ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि CTET एडमिट कार्ड 2026 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर डाउनलोड लिंक सक्रिय होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल भरने होंगे।

सीबीएसई 7 और 8 फरवरी 2026 को सीटेट परीक्षा आयोजित करेगा। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके तहत KVS, NVS और अन्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 1–5 और 6–8 के शिक्षक बनने की पात्रता निर्धारित होती है। परीक्षा देश के करीब 140 शहरों में दो दिनों (7-8 फरवरी) तक होगी, जिसमें पेपर-2 सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक आयोजित होगा। अभ्यर्थिंयो को केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। अभ्यर्थी यहां सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक, हॉल टिकट डाउनलोड करने के स्टेप्स सहित परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं हासिल कर सकते हैं।

CTET एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

CBSE सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जल्द ही सक्रिय होगा। अभ्यर्थी इसे ctet.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा हॉल में दाखिला नहीं मिलेगा। CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में देश के 140 शहरों में होगी। एडमिट कार्ड लाइव होते ही अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 आमतौर पर परीक्षा से दो दिन पहले जारी होता है। 7 और 8 फरवरी को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को यानि आज शाम तक जारी होने की आशंका है। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, डाउनलोड लिंक इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा।

CTET Admit Card Download Direct Link

CTET Admit Card 2026 डाउनलोड स्टेप टू स्टेप जानकारी

  • अभ्यर्थी नीचे दिए सरल स्टेप्स की सहायता से अपना CBSE सीटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।
  • सबसे पहले आप CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप होम पेज पर दिख रहे CTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • इसके बाद आप अब लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद आप सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related