Shimla Mirch ki kheti: शिमला मिर्च की खेती से बढ़ाएं आय सही मौसम और तकनीक जानें

Date:

Shimla mirch ki kheti: आज के समय में हर किसान बेहतर आमदनी वाली फैसले उगना चाहता है ऐसे में शिमला मिर्च की खेती भी अच्छी आमदनी कमाने में किसान की मदद कर सकती है लेकिन इसके लिए सही मौसम और सही तकनीक का होना बहुत्त जरुरी है।

शिमला मिर्च की मांग पूरा साल बानी रहती है ऐसे में मैदानी क्षेत्र की बात करें तो शिमला मिर्च करीब फरवरी से लेकर मार्च तक लगाई जाती है। अगर शिमला मिर्च की खेती की सही से देखभाल की जाए तो इससे लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है। यह फसल करीब 60 से 75 दिन की अवधि में तैयार हो जाती है। जिसके बाद करीब 3 महीने तक तुड़वाई जारी रहती है।

कम समय में बेहतर मुनाफा Shimla mirch ki kheti

शिमला मिर्च की खेती से किसान कम समय में बेहतर मुनाफा कमा सकते है। इसके लिए सही तकनीक और फसल में आने वाली बिमारियों के बारे में सही से जानकारी होनी जरुरी है।

शिमला मिर्च की खेती से लाखों की कमाई ही नहीं मेहनत भी लाखों में ही है

अंबाला के एक किसान ने बातचीत के दौरान बताया की शिमला मिर्च की खेती है तो फायदे का सौदा ही लेकिन उस किसान के लिए जो इसे लगातार ऊगा रहा है और जिसे इस फसल में आने वाली सभी बिमारियों के बारे में सही जानकारी है। यह फसल कम समय में तैयार होती है और इसकी खास बात यह है की पोलोथिन की सहायता से इसे सर्दी में भी उगाया जा सकता है। Shimla mirch ki kheti

बंपर पैदावार Shimla mirch ki kheti

शिमला मिर्च की खेती से बम्पर पैदावार का होना भी इसकी खासियत है लेकिन अच्छी पैदावार लेने के लिए अच्छे बीज और फसल में आने वाले रोगो के बारे में सही जानकारी होना बहुत जरुरी है।

ज्यादा मुनाफे के लिए हरियाणा में शिमला मिर्च के लिए कुछ बीज और टिप्स

अच्छे मुनाफे की बात करें तो सबसे पहले किसान को शिमला मिर्च का बीज खुद बोना चाहिए ताकि खुद की पौध तैयार की जा सके बाहर से पौध लेने पर काफी महंगी पड़ती है। इसके अलावा पहले इसमें आने वाले रोग की पहचान हो शिमला मिर्च में सबसे ज्यादा रोग थ्रिप्स , माइट , और गलन की समस्या के साथ ही वाइट फ्लाई और तेला भी आता है। इसके अलावा कुछ पेड़ सूखने की समस्या भी आती है जिसके लिए पहले से समाधान करने पड़ते है , ऐसा न करने पर काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है । बीजों की बात करें तो अंबाला में कुछ लोकप्रिय ग्राउंड लेवल पर बीज चाँद, हिटनिग, साईप्रस, 1865 अदि है।

ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करने के बाद अगर आपको शिमला मिर्च का रेट सही मिलता है तो आप लाखों में कमाई कर सकते है। अगर रेट कम तो भी घाटे में नहीं जाएगें। Shimla mirch ki kheti

ध्यान देने योग्य बातें –

शिमल मिर्च की खेती करने के लिए आपके पास पर्याप्त मात्रा में लेबर का होना जरुरी है। इसके अलावा आपको नवंम्बर से पहले मिर्च की पौध बोनी पड़ेगी हलाकि मिर्च का एक एकड़ लगाने के लिए करीब 20 हज़ार का बीज बोना पड़ता है। यह पूरी जानकारी अंबाला के सफल शिमला मिर्च गांव दुराना के किसान से ली गई है ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related