9 फरवरी 2026 सोना चांदी का भाव : स्थिर हुए रेट, चांदी 2.44 पर, सोना 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर ठहरा

Date:

9 February 2026 Gold Silver price : देश भर में कई दिनों तक उथल-पुथल मचाने के बाद पिछले दो दिनों से सोना चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। हालांकि रविवार को बाजार बंद होने के चलते नए भव नहीं आए, इसलिए शनिवार को जो भाव थे, रविवार को भी वही भाव मान्य रहे। आज यानि 9 फरवरी 2026 को दिन में फिर से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव क्या रहा और मुंबई, पुणे, दिल्ली, पटना, बिकानेर, कोटा, बंगलुरु, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ में आज सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

सबसे पहले बात करें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो इस पर 9 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 78 रुपए प्रति 10 ग्राम ही रहा। 22 कैरेट सोना 1 लाख 39 हजार 303 रुपए पर बिका। आज यानि 9 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार 929 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में आज सोने का भाव (Haryana me aaj sona chandi ka bhav) 1 लाख 53 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक देखा गया। हरियाणा में (aaj ka chandi ka bhav) चांदी का भाव 2 लाख 45 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता              सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट    152078 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    151469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    139303 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    114059 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   88966 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:        244929 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम            63828 रुपए

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related