Kal ka mausam : हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, देखें 16 फरवरी तक का मौसम अपडेट

Date:

Haryana Kal ka mausam : हरियाणा में दो दिन फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इसे लेकर हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग द्वारा 16 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। आएइ बताते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा और बारिश की संभावना कब से कब तक है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार द्वारा जारी फोरकास्ट के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

Kal ka mausam : 16 और 17 फरवरी को बारिश की संभावना

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिससे राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है तथा बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में बढ़ा सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा ऐ जिसके चलते कई स्थानों पर तापमान 25 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया है। हरियाना के भिवानी में करीब 26.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है जबकि महेंद्रगढ़ में लगभग 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा रोहतक में करीब 25.6 डिग्री सेल्सियस और चरखी दादरी में 25.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा। सोनीपत में 25.3 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में करीब 24.8 डिग्री सेल्सियस फरीदाबाद में लगभग 24 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। करनाल, हिसार, अंबाला और नूंह में तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहा. चंडीगढ़ में भी पारा 22 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related