Metro Station: दिल्ली में मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है इस स्टेशन का नया नाम श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से यह फैसला स्टेट नेम्स अथॉरिटी की सिफारिश पर किया गया है। जिसके चलते DMRC ने स्टेशन के साइनबोर्ड, डिजिटल डिस्प्ले के अलावा अन्य सूचनाओं पर भी यह नाम बदल दिया गया है।
बता दें कि काफी समय से यात्रियों में दो एक जैसे नाम वाले स्टेशन होने के कारण असमाजस्य कि स्तिथि बनी रहती थी जिसके कारण यह फैसला लिया गया। तांकि यारत्रियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़ें ।
नया नाम किया गया लागु Metro Station
मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से श्री राम मंदिर मयूर विहार रख दिया गया है। यह स्टेशन पूर्व दिल्ली के एक व्यस्त इलाकों में से एक है। यहाँ से हर दिन कई यात्री सफर करते है जिसके चलते इस स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। क्योंकि पहले नाम से काफी लोगों को असुविधा होती थी। DMRC से मिली जानकारी के मुताबिक सभी जगह से मेट्रो मैप और आधिकारिक दस्तावेजों में भी यह बदलाव दिखाई देगा।
ये है नाम बदलने की वजह
नाम बदलने की आवश्यक इसलिए पड़ी क्योंकि यहाँ एक जैसे नाम के दो स्टेशन है पहला मयूर विहार पॉकेट 1 और दूसरा मयूर विहार फेज 1 जिसके चलते मयूर विहार पॉकेट 1 का नाम अब बदल दिया गया है। क्योंकि एक ही इलाके में एक जैसे नामों से यात्रियों को काफी मुश्किल होती थी।
कैसे हुआ यह फैसला
यह फैसला स्टेट नेम्स अथॉरिटी की सिफारिश जो दिल्ली सरकार के अधीन काम करती है उसके अंतर्गत किया गया है। बता दें कि यह संस्था CM की अध्यक्षता में कार्य करती है। जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद इस नाम बदलने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। Metro Station
पहले भी हुए हैं ऐसे बदलाव
दिल्ली में यह पहली बार नहीं हो रहा अब से पहले भी ऐसे बदलाव कई बार किए गए है जैसे सड़कों, पार्कों और मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाते रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय पहचान को दर्शाना और स्थानों को अधिक स्पष्ट तरीके से चिह्नित करना होता है।
यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा
दिल्ली मेट्रो स्टेशन नाम परिवर्तन का सीधा प्रभाव दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा, संभावित फायदे में स्टेशन की पहचान पहले से ज्यादा स्पष्ट होगी ओर नेविगेशन में कम भ्रम होगा इसके अलावा लोकल लैंडमार्क से स्टेशन को पहचानना आसान होगा । Metro Station

