11 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : 6 हजार रुपए बढ़ा चांदी, सोने में 2 का उछाल, देखें आज के Gold Silver price

Date:

11 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। आज सोने की कीमतों में 2 हजार रुपए और चांदी की कीमतों में 6 हजार रुपए तक की वृद्धि देखी गई। दिल्ली, पटना, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोटा, बिकानेर, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में आज यानि 11 फरवरी 2026 को सोने-चांदी की कीमतें (sone chandi k rate) क्या रही, आइए बताते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 11 फरवरी को सुबह का 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार 255 रुपए पर पहुंच गया। कल तक यह 1 लाख 54 हजार रुपए पर था। एक ही दिन में दो हजार रुपए का उछाल नजर आया। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

11 february 2026 gold silver price today sona chandi price haryana
11 february 2026 gold silver price today sona chandi price haryana

वहीं 11 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 59 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था। आज दिन में फिर से कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा IBJA की सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता              सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट    156255 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    155629 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    143130 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    117191 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   91409 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:        259100 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम            65419 रुपए

Gold Silver price : डेढ़ माह में सोना 22 हजार, चांदी डेढ़ लाख महंगी

साल 2026 की यानि पिछले डेढ़ माह की बात करें तो सोने की कीमतों में 22 हजार रुपए के करीब और चांदी की कीमतों में डेढ़ लाख रुपए की बढ़ौतरी देखी जा चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को साल के आखिरी दिन सोने का भाव 1 लाख 33 हजार 195 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब यह बढ़कर 1 लाख 56 हजार रुपए पर पहुंच चुका है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2 लाख 30 हजार 420 रुपए था, जो आज बढ़कर 2 लाख 59 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ चुका है।

11 february 2026 gold silver price today sona chandi price haryana
11 february 2026 gold silver price today

11 फरवरी 2026 : हरियाणा में सोने चांदी के भाव (Haryana me sone chandi ka bhav)

11 February Haryana sona chandi price : हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 760 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव है। हरियाणा में चांदी का भाव आज 2 लाख 72 हजार 633 रुपए के आसपास चल रहा है। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related