HSSC Recruitment: ग्रुप सी के 4247 पदों पर भर्ती, जानें किस किन पदों पर कितनी सीट खाली

Date:

HSSC Recruitment: HSSC ने ग्रुप C के करीब 4247 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है जिसके चलते यह भर्ती CET फेज 2 के आधार पर हो रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी रखी गई है। आयोग ने इस बार स्वास्थ्य, वन और तकनीकी विभागों समेत कई पदों पर भर्ती की जा रही है। सभी उम्मीदवार अपनी योग्यता के हिसाब से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इसके बाद ही चयन प्रक्रिया के लिए मुख्या परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

HSSC ग्रुप सी भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू HSSC Recruitment

HSSC Recruitment: Applications open for 4227 posts in Haryana Group C Recruitment 2026, application date will not be extended
HSSC Recruitment: Applications open for 4227 posts in Haryana Group C Recruitment 2026, application date will not be extended

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती के तहत ग्रुप सी के कुल 4247 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा CET फेज 2 के परिणाम के आधार पर की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी साझा करते हुए उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

किन पदों पर हो रही है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य सेवाएं, वन विभाग और तकनीकी क्षेत्र प्रमुख हैं। इस भर्ती के लिए मुख्या मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर महिला और पुरुष के अलावा स्टाफ नर्स और नर्सिंग से जुड़े पद शामिल किये गए है। रेडियोग्राफर और डाइटीशियन के साथ ही फारेस्ट गार्ड के भी पद है और जूनियर इंजीनियर सिविल और बागवानी और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा पद नर्स और हेल्थ वर्कर के लिए निकाले गए हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन के लिए अगला चरण शुरू होगा, जिसमें मुख्य परीक्षा शामिल है। इसमें शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर ही उम्मीदवारों के पास विकल्प है इसमें मुख्यता दसवीं पास के साथ आईटीआई डिप्लोमा और बीएससी या एमएससी जैसी डिग्री होना जरूरी है। पद के अनुसार अलग पात्रता मापदंड तय किए गए हैं।

भर्ती क्यों है महत्वपूर्ण

हरियाणा में पिछले कुछ समय से सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की गई है। इससे दो बड़े फायदे होंगे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा , इतनी बड़ी संख्या में निकली भर्ती राज्य के हजारों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

पहले भी निकली थीं बड़ी भर्तियां

इससे पहले आयोग ने पुलिस विभाग में 5500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद अन्य विभागों में करीब 3000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब ग्रुप सी की नई भर्ती से यह प्रक्रिया और तेज हो गई है। इसमें स्कोर के हिसाब से ही भर्ती प्रक्रिया का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा आयोजित होने के बाद ही मेरिट सूची तैयार की जाएगी और दस्तावेजों का सत्यापन होगा। अंतिम चयन इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related