Air Taxi Delhi: दिल्ली एनसीआर में अब जल्द ही एक नई परिवहन सुविधा शुरू होने जा रही है जिसके चलते शहर के ट्रैफिक जाम से तो राहत मिलेगी ही और लम्बी दुरी का सफर भी मिनटों पूरा हो जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ ने एयर टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है जिसके चलते अब दिल्ली और गुरुग्राम जेवर एयरपोर्ट पर जल्द हवाई मार्ग से आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे शहर में आधुनिक परिवाह सेवा आएगी और समय की बचत भी होगी।
अब सफर होगा मिनटों में Air Taxi Delhi

दिल्ली से गुरुग्राम के सफर में जो काफी समय लगता था, ट्रैफिक के कारण वह अब कम होने जा रहा है। इसके लिए बहुत ही जबरदस्त एयर टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। इससे ट्रैफिक तो कम होगी ही साथ ही प्रदूषण भी कम होगा।
दिल्ली एनसीआर में एयर टैक्सी सेवा की तैयारी
दिल्ली एनसीआर में आने वाले लोगों को यात्रा का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस अब मिलने जा रहा है। जिसके चलते भारतीय उद्योग परिसंघ ने राजधानी क्षेत्र में एयर टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। यह योजना से जेवर एयरपोर्ट से सेंट्रल दिल्ली जैसे स्थानों पर हवाई सफर शुरू करवाया जा सकता है। जैसे ही यह योजना लागु होगी तो घंटो का सफर मिनटों में किया जा सकता है। हालाकिं अभी इस मार्ग पर करीब 2 घंटे का समय लगता है लेकिन एयर टेक्सी से यह सफर सिर्फ 12 मिनट में पूरा हो जाएगा और 20 मिनट में नोएडा क्षेत्र से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में समय लगेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं या जिन्हें समय की कमी रहती है।
ऐसे काम करेगी एयर टैक्सी सेवा
इस योजना के तहत छोटे आकार के लैंडिंग प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे जिन्हें वर्टीपोर्ट कहा जाता है। इन्हें बड़ी इमारतों की छतों पर बनाया जा सकता है ताकि यात्रियों को शहर के अलग अलग हिस्सों में आसानी से उतारा और चढ़ाया जा सके। Air Taxi Delhi
जिसके चलते यह सेवा इन स्थानों पर उपलब्ध हो सकती है इसमें कॉरपोरेट ऑफिस क्षेत्र और बड़े अस्पताल परिसर के अलावा एयरपोर्ट और प्रमुख ट्रांजिट हब या फिर शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके में ही यह सुविधा पहले मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना में कई निजी कंपनियां और तकनीकी साझेदार मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं ताकि आधुनिक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा सके।
शुरुआत में आपात सेवाओं पर रहेगा फोकस
जानकारी के मुताबिक शुरू यह सेवा आम यात्रियों के लिए न होकर मेडिकल इमरजेंसी और एयर एंबुलेंस जैसी सेवाओं के लिए किया जाएगा।जानकारों के मुताबिक मेडिकल ट्रांसपोर्ट में तेज हवाई सुविधा से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। सफलता मिलने के बाद ही इसे धीरे धीरे आम यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। हालाकिं अभी एक साल तक ही यह सेवा पहले चरण में शुरू हो सकती है। जबकि आम लोगो के लिए यह सेवा करीब 2 या फिर 3 साल तक शुरू हो जाएगी।
ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने की दिशा में कदम
दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। हर दिन लाखों लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहते हैं। एयर टैक्सी सेवा से सड़क पर वाहनों की संख्या कम हो सकती है जिससे ईंधन की बचत और वायु प्रदूषण में कमी आने की संभावना है।

