Hisar four lane road: हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को सुधरने के लिए अब हिसार में नया फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के विस्तार के चलते सड़क मार्गों को और भी मजबूत किया जा रहा है। इसमें दिल्ली से हिसार और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले रूट को बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
जिसके चलते जमीन अधिग्रहण की प्रकारिया और भी तेज हो गई है। इस रोड के तैयार होते ही यात्रियों के समय के साथ ही दुरी भी कम होगी क्योंकि इसे पहले यारत्रियों को हिसार पहुंचने के लिए लम्बी दुरी से गोल घूमकर आना पड़ता था।
हिसार में नया फोरलेन बाईपास Hisar four lane road

हिसार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए फोरलेन बाईपास बनाने की योजन बनाई जा रही है। इस हाइवे से दिल्ली और चंडीगढ़ रोड को जोड़ा जाएगा। जिससे यात्रियों को कम खर्च के साथ ही बेहतर कनैक्टिविटी भी मिलेगी। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट बढ़ने के बाद कुछ मार्ग बंद हो गए थे जिसके चलते लोगों को काफी दूर से घूमकर आना पड़ता था जिसके चलते सरकार ने इस समस्या का समाधान करते हुए नया रोड बनाने की तैयारी में है।
जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज
इस परियोजना के लिए करीब 110 एकड़ भूमि की जरूरत बताई जा रही है। विभाग द्वारा अभी करीब 80 एकड़ जमीं कव्जे में ले ली गई है और इसके लिए मुआवजा भी दे दिया है , लेकिन अब सिर्फ 30 एकड़ जमीन के कारण यह कार्य रुका हुआ है। लेकिन अब बाकि भूमि को भी अधिग्रहण करने की तैयारी हो चुकी है।
इसके लिए जरुरी निर्देश जारी कर दिए गए है। जिसके चलते अब नए कानून से यह रूकावट हट जाएगी और बाकि जमीन को भी जनहित के लिए आदिग्रहण कर लिया जाएगा। जानकरों के मुताबिक ऐसे प्रोजेक्ट समय पर पुरे होने से जनता को जल्दी बेहतर सुविधाए मिलती है।
बता दें कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने से पहले अभी करीब 15 किलोमीटर की ज्यादा दुरी तय करनी पड़ती है लेकिन इसके बाद यही दुरी घट जाएगी।
ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद
शहर के भीतर बरवाला चुंगी और दिल्ली रोड जैसे इलाकों में अक्सर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। नए बाईपास के चालू होने से इन क्षेत्रों में वाहनों की संख्या कम हो सकती है। इस सड़क का फायदा आसपास के कई गांवों को भी मिलेगा क्योंकि उन्हें सीधे हाईवे से जुड़ने का बेहतर रास्ता मिलेगा। मिर्जापुर से तलवंडी तक बनने वाला यह मार्ग ग्रामीण और शहरी इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

