12 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : फिर आसमान पर पहुंची सोना-चांदी की कीमतें, देखें आज के Gold Silver price

Date:

12 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने-चांदी की कीमतें एक बार कम हुई लेकिन धीरे-धीरे अब फिर से आसमान छूने लगी हैं। पिछले एक सप्ताह से सोने व चांदी दोनों की कीमतों में ही उछाल देखा जा रहा है। पटना, पुणे, जयपुर, बिकानेर, कोटा, चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद में आज यानि 12 फरवरी 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

सबसे पहले बात करें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तो IBJA पर 12 फरवरी को सुबह का 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 57 हजार 322 रुपए पर पहुंच गया। कल तक यह 1 लाख 56 हजार रुपए पर था। एक ही दिन में एक हजार रुपए तक का उछाल देखने को मिला। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 107 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

वहीं 12 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 56 हजार 449 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही चांदी 2 लाख 59 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। 24 घंटों में ही चांदी की कीमतों में 7 हजार रुपए तक की तेजी देखी गई। ये कीमतें रात को 12 बजे मार्केट बंद होने से पहले की हैं। आज दिन में फिर से कीमतों में बदलाव हो सकते हैं। वहीं बता दें कि IBJA की सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं।

12 february 2026 gold silver price today sona chandi price haryana
12 february 2026 gold silver price today sona chandi price haryana

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)

शुद्धता             सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट    157322 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    156692 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    144107 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    117992 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   92033 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:        266449 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम            69287 रुपए

Gold Silver price : 12 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव

12 February Haryana sona chandi price : हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 70 हजार रुपए तक अधिकतम रहा। यह शहर के हिसाब से कुछ कम या ज्यादा हो सकता है। वहीं चांदी का भाव भी 2 लाख 80 हजार रुपए तक पहुंच गया।

हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक रहा। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

असली चांदी कैसे पहचानें

असली सिल्वर यानि चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। इसके अलावा असली चांदी की पहचान के लिए चांदी के ऊपर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। इसके अलावा असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वहीं एक तरीका ये भी है कि चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related