Bharat Bandh on 12th feb : राष्ट्रव्यापी स्ट्राइक, बैंक बंद या खुले, रोडवेज बसों की हड़ताल, देखें क्या बंद, क्या रहेगा खुला

Date:

Bharat Bandh on 12th feb : देशभर के ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज यानि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी बंद (12 feb strike) का आह्वान किया गया है। इससे बैंक, हरियाण रोडवेज की बस सेवा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आइए आपको बताते हैं कि हरियाणा, दिल्ली समेत देश भर में आज क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा। आज स्कूल खुले रहेंगे या नहीं, ये भी बताएंगे।

बता दें कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसमें सभी सेवाएं पूरी तरह से तो ठप्प नहीं रहेंगी लेकिन प्रभावित जरूर रहेंगी, जिससे आम जन को परेशानी हो सकती है। रोडवेज कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग के भी विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी शामिल होने की संभावना है। रोडवेज बसों का चक्का पूरी तरह से तो जाम नहीं होगा लेकिन सेवा पर असर पड़ेगा। 12 फरवरी को स्कूल पूरी तरह से खुले रहेंगे।

12 February strike, bank strike today, trade union strike, roadways bus closure
12 February strike, bank strike today, trade union strike, roadways bus closure

Bharat Bandh : क्या आज 12 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे?

आज बैंक पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे, लेकिन आंशिक असर संभव है। हालांकि एसबीआई बैंक की कर्मचारी यूनियन, IDBI बैंक यूनियनों ने हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। ऐसे में एसबीआई, IDBI, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत दूसरे बैंक से संबंधित कार्य प्रभावित हो सकते हैं। RBI ने 12 फरवरी को बैंकिंग हॉलीडे घोषित नहीं किया है। इसलिए, ब्रांच खुली रहेंगी। नकद जमा, निकासी, RTGS, NEFT जैसी सेवाएं चालू रहेंगी।

वहीं कुछ शहरों और कस्बों में व्यापारी संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है, जिससे बाजार और दुकानें बंद रह सकती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) और कुछ सरकारी विभागों में कामकाज धीमा रहने की संभावना है। अब तक स्कूलों को बंद करने का कोई देशव्यापी आदेश जारी नहीं हुआ है। हालांकि जिन राज्यों में बंद का ज्यादा असर हो सकता है, वहां स्थानीय प्रशासन एहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला ले सकता है।

Bharat Bandh : 12 फरवरी को भारत बंद क्यों है

12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया है। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि लेबर कोड्स, बिजली बिल 2025, सीड बिल व अमेरिका के साथ किया गया समझौता रद किया जाए। मनरेगा व पुरानी पेंशन बहाल की जाए। निर्माण मजदूरों के लिए बना श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल चालू किया जाए। सभी बकाया सुविधा राशि जारी हो।

निजीकरण, ठेका प्रथा व स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए। परियोजना कर्मियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का 23 दिसंबर व 31 दिसंबर 2025 का निर्णय लागू हो। न्यूनतम वेतन 30 हजार व पेंशन 10 हजार रुपये की जाए। सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती हो।

12 February strike, bank strike today, trade union strike, roadways bus closure
12 February strike, bank strike today, trade union strike, roadways bus closure

सेवा प्रभावित ना हो, इसलिए पहले ही कर ली है व्यवस्था : एसई

बिजली निगम के एसई एमएल सुखीजा ने कहा कि वीरवार को हड़ताल में बिजली निगम के संगठनों से जुड़े कुछ कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। इस दौरान सेवा प्रभावित ना हो, इसके लिए पहले ही व्यवस्था कर ली गई है। आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बिजली सप्लाई सुचारू रूप से दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related