Haryana Ration Depot: हरियाणा में दिव्यांगों को बड़ी राहत, राशन डिपो पर तुरंत मिलेगा राशन

Date:

Haryana Ration Depot: हरियाणा सरकार की और से दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है जिसके चलते प्रदेश के करीब सभी राशन डिपुओं पर सबसे पहले दिव्यांगों को राशन दिया जाएगा। अब उन्हें लम्बी लाइन में लगने की जरुरत नहीं है। राज्य सरकार की और से यह काफी अहम् कदम माना जा रहा है। जिसके चलते दिव्यांग व्यक्ति के राशन डिपो पर पहुंचते ही उसे राशन दिया जाएगा। Haryana Ration Depot

यह योजना भारतीय रेडक्रास सोसायटी के कई प्रयासों के बाद अब पुरे देश में लागु की जा रही है। इस योजना से कई परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। जिसके चलते दिव्यांग व्यक्ति को बिना किसी देरी के राशन वितरण करवाया जाएगा। हलाकि ज्यादा जरूरत पड़ने पर दिव्यांगों की डिपो पर अलग से लाइन बनवा दी जाएगी।

क्यों लिया गया यह फैसला Haryana Ration Depot

Haryana Ration Depot: Big relief for the disabled in Haryana, ration will be available immediately at the ration depot.
Haryana Ration Depot: Big relief for the disabled in Haryana, ration will be available immediately at the ration depot.

यह फैसला भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सुझाव के बाद ही बात सामने आई। जिसके चलते रेडक्रास के अधिकारीयों ने दिव्यांगों की बात को सरकार के सामने रखा जिसके चलते यह निर्णय लिया गया और सबंधित विभाग को जल्द कार्य करने के निर्देश दिए गए।

भिवानी रेडक्रास से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक कई दिव्यांग व्यक्तियों को पहले राशन लेने के लिए 30 मिनट या उससे अधिक समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। यह स्थिति उनके लिए शारीरिक रूप से काफी मुश्किल थी। लेकिन अब सरकार के इस फैसले के बाद दिव्यांगों को राशन मिलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

क्यों जरूरी था यह फैसला

कुछ दिव्यांगों को लंबे समय तक खड़े रहने में परेशानी होती थी लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है। ऐसे फैसले सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाते हैं।

नया प्रावधान

सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब राशन डिपो पर दिव्यांग नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके चलते यदि संख्या अधिक हो तो अलग कतार बनाई जाएगी और जहां संभव हो वहां आते ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा। तांकि दिव्यांगों को किसी भी परेशानी का सामना राशन लेते समय न करना पड़ें। Haryana Ration Depot

जिला स्तर पर अधिकारियों को व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन अब से पहले कई दिव्यांगों को लाइन में खड़े होकर राशन लेना पड़ता था जिसके चलते राशन लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और इससे काफी थकान दिव्यांग व्यक्ति को हो जाती थी। लेकिन अब यह नहीं होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related