Jind News : नशे में धुत्त होकर ड्यूटी कर रहा पुलिस ASI सस्पेंड, SP ने बैठाई जांच

Date:

Jind News ASI Suspend : हरियाणा के जींद में सदर थाना में तैनात पुलिस एएसआई अजीत सिंह को एसपी ने सस्पेंड कर जांच बैठा दी है। दरअसल नरवाना क्षेत्र के गांव फुलियां कलां का एक बुजुर्ग सदर थाना नरवाना में दर्ज एक मामले में शामिल होने के लिए पहुंचा था। जहां उनको जांच अधिकारी ASI अजीत सिंह शराब के नशा में धुत मिला था। ASI ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

बुजुर्ग व परिजनों ने फोन पर एसपी को इसकी शिकायत कर दी। एसपी कुलदीप सिंह ने ASI का वीडियो बनाने और उसका फोन से फोटो लेने के लिए कहा। लेकिन SHO व अन्य पुलिस कर्मी SP के आदेश को दरकिनार करते हुए उन्हें वीडियो बनाने से रोकने लगे। उसके बाद एसपी व एसएचओ रामकुमार की इस मामले को लेकर बातचीत हुई, तो बुजुर्ग व उनके स्वजन के शक के आधार पर जांच अधिकारी एएसआइ अजीत सिंह का मेडिकल करवाने को कहा। ASI अजीत सिंह को नरवाना के सिविल अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवाया गया।

वहीं उनके पीछे-पीछे गांव फुलियां कलां का सूबे सिंह व स्वजन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। उनको मेडिकल करवाने के कक्ष में नहीं जाने दिया। इसके बाद उन्होंने शक जाहिर किया कि दूसरे पुलिस कर्मी का सैंपल लेकर कहीं उसको बचाया न जाए। उन्होंने उनके मारपीट के मामले को सीआइए-1 जींद को सौंपने की गुजारिश की।

Jind News ASI Suspend : तख्त पर कंबल ओढ़कर लेटा हुआ था ASI

सूबे सिंह ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनका सदर थाना में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज है, तो उनको जांच के सिलसिले में सप्ताह या 10 दिन में आना पड़ता है। जब वे इस मामले में शुक्रवार को जांच अधिकारी एएसआइ अजीत सिंह से प्रथम मंजिल पर स्थित कक्ष में मिले, तो वे तख्त पर कंबल ओढ़कर लेटे हुए थे। जब उन्होंने एएसआइ को कहा कि क्या आपको बुखार चढ़ा हुआ है, तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि तेरा उतारू बुखार। उसने उसको लड़को को कहा कि यह तो शराब पीये हुए है। इसके बाद उनको धक्के मारे व गाली-गलौज की।

उन्होंने एसपी कुलदीप सिंह को एएसआइ अजीत सिंह के शराब के नशा में धुत होने की बात बताई, तो एसपी ने उनको वीडियो बनाने को कहा। लेकिन एसएचओ व मुंशी द्वारा उनको वीडियो नहीं बनाने दी गई। एसएचओ ने उनको कहा कि वे आपस में मामला सुलझा लेंगे। इसके बाद उन्होंने एसपी को फोन कर वीडियो नहीं बना देने की बात कही, तो एसपी ने कहा कि जांच अधिकारी एएसआइ अजीत सिंह का मेडिकल हो जाएगा। सूबे सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारी ही उसको बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एसपी ने जांच अधिकारी का मेडिकल करवाने के आदेश दिए, तो उसका मेडिकल करवाया गया।

Jind News: एसपी ने कहा, विभागीय जांच शुरू

सदर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि ASI अजीत सिंह का मेडिकल करवाया गया। उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इसके बाद विभागीय रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया था। थाने में शराब के नशे में मिलने पर ASI अजीत सिंह को निलंबित करके विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related